फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव : कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच होगा घमासान

Sat, 26 Jun 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह और भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी के बीच घमासान होगा। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम न्यायालय में नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

वहीं सपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है, लेकिन पूर्व सपा विधायक रामलाल अकेला के बेटे विक्रांत अकेला ने नामांकन पत्र खरीदा था। हालांकि बाद में सपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दे दिया।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। चेकिंग करने के बाद ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले सभी गेट पर बैरियर लगाए गए थे।
आने-जाने वाले लोगों को पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया गया। सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी का काफिला नामांकन करने के लिए पहुंचा। वाहनों को डिग्री कॉलेज चौराहा के पास बैरियर पर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन गाड़ियां कलेक्ट्रेट के गेट तक पहुंच गईं।
बछरावां विधायक राम नरेश रावत, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल आदि के साथ भाजपा प्रत्याशी ने डीएम न्यायालय पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया।
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान पूर्व सांसद स्व. अशोक सिंह की बहू व कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह का काफिला भी कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंच गया। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपाइयों के बाहर निकलने तक इंतजार करना पड़ा।
कांग्रेस प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ उनके पति मनीष सिंह के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। आम लोगों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश नहीं दिया गया।
नामांकन पत्रों की जांच, दोनों परचे पाए गए वैध
शनिवार को दोपहर तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह और भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी के नामांकन पत्रों को वैध घोषित कर दिया गया।
एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि शनिवार को दो नामांकन पत्र जमा किए गए। दोनों नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की गई। जांच के बाद दोनों परचों को वैध घोषित कर दिया गया। अब 29 जून को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद तीन जुलाई को मतदान के बाद मतगणना होगी।
छावनी में तब्दील रहा कलेक्ट्रेट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पूरी तरह से छावनी में तब्दील रही। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर महिपाल पाठक की देखरेख में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सर्विलांस प्रभारी रामाषीश उपाध्याय आदि की टीम लगी रही। डिग्री कॉलेज चौराहा पर लगाए गए बैरियर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी जिले के कई थानेदारों को सौपी गई थी।
शहर कोतवाल अतुल सिंह व अन्य अधिकारियों की टीम को कलेक्ट्रेट के अंदर डीएम न्यायालय के पास सुरक्षा में लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट के पास भी लगे बैरियर पर पूछताछ करने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया।
लग्जरी वाहनों की वजह से रहा जाम
नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की अधिक गाड़ियां देखने को मिली। हालांकि डिग्री कॉलेज चौराहा पर इस दौरान जाम की समस्या देखने को मिली। आम लोगों को सड़क से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि पुलिस वालों ने किसी तरह वाहनों को इधर-उधर करके लोगों के आवागमन को बहाल कराया। यातायात प्रभारी धीरेंद्र यादव और उनके मातहत जाम हटाने में विफल रहे। नतीजतन दो घंटे तक शहर में जाम की समस्या रही, जिससे लोगों को बेहाल होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed