फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

342 बूथों पर पड़ेंगे वोट, 1480 कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

Tue, 08 Jun 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। डीडीसी, बीडीसी, प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 381 पदों को भरने के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन मतदान कराने की तैयारियों में जुट गया है। आगामी 12 जून को होने वाले मतदान के लिए 342 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन बूथों पर रिजर्व सहित 1480 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्वक करवाने के लिए जिला प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध में भी जुट गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीती 15 अप्रैल को मतदान के बाद जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित छतोह द्वितीय और डलमऊ प्रथम के डीडीसी की मृत्यु होने के कारण दोनों पद रिक्त हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत सोमवार को रिक्त पदों को भरने के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। दोनों ही सीटों पर आठ-आठ दावेदार मैदान में हैं। प्रधान के राही ब्लॉक के चकरार और कचौंदा, बछरावां ब्लॉक के चुरुवा, डीह ब्लॉक के रावतपुर कला सहित सरेनी, छतोह में भी प्रधान के एक-एक पद के लिए मतदान होगा। ऊंचाहार में बीडीसी सांवापुर नेवादा द्वितीय पद के लिए मतदान होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 372 पदों के लिए भी मतदान होना है।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिला प्रशासन शांतिपूर्वक मतदान करवाने की प्रक्रिया में जुट गया है। 381 पदों को भरने के लिए मतदान के लिए जिले में 342 बूथ बनाए गए हैं।
इन बूथों पर 12 जून को मतदान करवाने के लिए रिजर्व सहित 1480 कर्मचारी लगाए जाएंगे। कर्मचारियों को बुलावा पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
साथ ही बूथों पर मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के प्रबंध भी किए जा रहे हैं। सभी को चुनाव आयोग से जारी दिशा-निर्देशों का पालन मतदान के दिन करना होगा।
11 जून को कर्मचारी ब्लॉकों में प्रशिक्षण होंगे बूथों के लिए रवाना
आगामी 12 जून को होने वाले मतदान के लिए कर्मचारियों को जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा। कर्मचारियों को अपने ब्लॉकों में मतदान के एक दिन पहले 11 जून को पहुंचना होगा।
ब्लॉक स्तर पर ही उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें मतदान करवाने के लिए बूथों के लिए चुनाव सामग्री देकर रवाना किया जाएगा। 10-10 प्रतिशत कर्मचारी हर ब्लॉक में रिजर्व में रखे जाएंगे।
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी एफआईआर
चुनाव मैदान में कूदे प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के साथ ही आचार संहिता का पालन भी कराया जा रहा है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
इसके लिए टीमें संबंधित क्षेत्रों में घूमकर नजर रख रही हैं। प्रत्याशियों को तय सीमा के अंदर हर खर्च की छूट दी गई है। किसी को भी आचार संहिता के उल्लंघन का अधिकार नहीं मिलेगा।

जिले में इन पदों के लिए होगा मतदान
पद का नाम पदों की संख्या
प्रधान 06
क्षेत्र पंचायत सदस्य 01
जिला पंचायत सदस्य 02
ग्राम पंचायत सदस्य 372
कुल 281
जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान के 381 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 12 जून को मतदान के लिए तैयारियां कराई जा रही है। प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed