फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

सिंहपुर, तिलोई और बहादुरपुर में चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल

Sat, 24 Apr 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को प्रचार की मुहिम थम गई। अंतिम दिन दावेदारों ने काफी जोर लगाया और मतदाताओं का समर्थन जुटाने की कोशिश की, लेकिन लॉकडाउन की वजह से खुलकर प्रचार करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

अमेठी जिले के सिंहपुर, तिलोई और बहादुरपुर विकास क्षेत्रों में ग्रामप्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के 2367 पदों के लिए 5408 दावेदार मैदान में हैं।
विज्ञापन

इनमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1418, ग्राम प्रधान के 1081 और ग्राम पंचायत सदस्य के 2909 दावेदार शामिल हैं, जिन्होंने अपनी जीत पक्की करने के लिए समर्थकों के साथ हर मतदाता से संपर्क करने की कोशिश की। मतदान 26 अप्रैल को होना है, जिसके लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। मतदान के साथ ही मतपेटियों में दावेदारों की किस्मत का फैसला बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में दावेदारों की संख्या
विकास क्षेत्र बीडीसी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य
बहादुरपुर 337 277 535
सिंहपुर 509 408 1109
तिलोई 572 396 1265
पंचायत चुनाव के लिए पदों की संख्या
विकास क्षेत्र बीडीसी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य
बहादुरपुर 55 34 463
सिंहपुर 98 58 768
तिलोई 77 59 755
ब्लॉक सभागार में कराई गई मतपत्रों की पैकिंग
इन्हौना। पंचायत चुनाव के तहत 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में शनिवार को मतपत्रों की गणना के साथ उनकी पैकिंग का काम कराया गया। रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। आरओ बीपी सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों के बैलेट पेपर एवं आवश्यक सामग्री व्यवस्थित कर ली गई है।
जीआईसी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
सिंहपुर। शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया। सिंहपुर विकास क्षेत्र में मतदान 26 अप्रैल को होगा, जिसके लिए 25 अप्रैल को सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंच जाएंगी। सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के इन्हौना स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। यहीं से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, मतपेटियां भी यहीं जमा होने के बाद स्ट्रांगरूम में रखी जाएंगी। प्रचार के अंतिम दिन दावेदारों को काफी असुविधा हुई। दावेदारों का कहना था कि लॉक डाउन होने की वजह से प्रचार में दिक्कत आई।
चोरी-छिपे किया चुनाव प्रचार, दिखी सख्ती
जायस। बहादुरपुर विकास क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लॉकडाउन की वजह से काफी सख्ती रही। इससे दावेदारों और उनके समर्थकों को भी काफी दिक्कत आई। प्रचार का अंतिम दिन था। इसलिए दावेदार और उनके समर्थक भी चुप बैठने वाले नहीं थे। गांवों में चोरी-छिपे प्रचार किया, घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने की कोशिश की। शनिवार को प्रचार थम गया। अब मतदान की तैयारी चल रही है। मतदान के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे दावेदारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो जाएगा।

सगे रिश्तेदार आमने-सामने, दिग्गज भी उतरे हैं मैदान में
तिलोई। अमेठी जिले के तिलोई विकास क्षेत्र में कई दिग्गज चुनाव लड़ रहे हैं तो कई सगे रिश्तेदारों के बीच भी मुकाबला हो रहा है। विकास क्षेत्र की 59 ग्रामपंचायतों में चुनाव के लिए 1.29 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ग्राम पंचायत कुटमरा में सगे भाईयों समेत कई दावेदार मैदान में उतरे हैं। इससे यहां मुकाबला रोचक होगा। ग्राम पंचायत अकबरपुर फर्शी में जेठानी और देवरानी आमने-सामने हैं। ग्राम पंचायत सबितापुर में भी दो सगे भाईयों के बीच चुनावी जंग चल रही है। दूसरी तरफ क्षेत्र पंचायत सदस्य की 77 सीटों में कही सीधा टक्कर है तो कहीं त्रिकोणीय संघर्ष दिखता नजर आ रहा है। दावेदारों में कई ऐसे भी हैं, जो ब्लॉक प्रमुख बनने की लाइन में भी खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed