{"_id":"6080579a8ebc3eb9222cbaad","slug":"election-raibaraily-news-lko5751726200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी की छह सीटों के लिए पुनर्मतदान में 61.03 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी की छह सीटों के लिए पुनर्मतदान में 61.03 फीसदी वोटिंग
विज्ञापन
महराजगंज/हरचंदपुर। जिले के राही, महराजगंज और हरचंदपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के छह पदों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा में पुनर्मतदान कराया गया। सभी छह सीटों के लिए 61.03 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रत्याशियों ने एक-एक वोट पर नजर रखी। इस दौरान कुछ बूथों पर मामूली कहासुनी भी हुई। मतपेटियों को संबंधित ब्लॉकों में बनाए गए मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है।
राही ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य बेलाभेला प्रथम और बेलाभेला द्वितीय के लिए बुधवार को पुनर्मतदान कराया गया। शाम तक 59.12 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। महराजगंज क्षेत्र के हरदोई गांव में बीडीसी सदस्यों के लिए दो बूथों पर मतदान हुआ।
बूथ संख्या 76 पर 65 प्रतिशत मतदान तथा बूथ संख्या 74 पर 52 प्रतिशत मतदान हुआ। 1136 मतों में से 658 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया इस दौरान एएसपी के अलावा एसडीएम महराजगंज सविता यादव तथा कोतवाली बछरावां प्रभारी राकेश सिंह, चौकी इंचार्ज थुलेंडी अनिल सिंह यादव ने मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन
हरचंदपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कंडौरा डिहिवां में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए पुनर्मतदान में 71.36 प्रतिशत मतदान हुआ। बीते 15 अप्रैल को मतपत्रों के वितरण में गड़बड़ी के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पुनर्मतदान का निर्णय लिया गया था। मतदान केंद्र पर 454 मतदाता थे, जिसमें से 324 ने मतदान किया। एडीएम राम अभिलाष, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने मतदान पर नजर रखी।