{"_id":"6015a20b8ebc3ee96a40c708","slug":"election-raibaraily-news-lko5623855161","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 गांवों में बैठक करके टटोली पंचायत चुनाव की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 गांवों में बैठक करके टटोली पंचायत चुनाव की नब्ज
विज्ञापन
रायबरेली। आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस किसी तरह की चूक नहीं चाहती। यही वजह है कि पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने शनिवार को 18 थाना क्षेत्रों के 300 गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक करके सभी से चुनावी नब्ज टटोली।
पुलिस ने जानने का प्रयास किया कि गांव का चुनावी माहौल क्या है। कौन-कौन दावेदार इस बार चुनाव लडने की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव को लेकर किसी तरह की खींचतान या फिर विवाद होने की आशंका तो नहीं है। इस दौरान पुुुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने का आह्वान भी किया।
इसी साल पंचायत चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। खासकर सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर 18 थानों में तैनात 150 उपनिरीक्षकों ने 300 गांवों में जाकर लोगों के साथ बैठकें की।
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र के उतरपारा गांव और शिवगढ़ क्षेत्र के गुमावां में आयोजित बैठकों में लोगों से बात करके उनसे जाना गया कि पिछले चुनाव में किसी तरह का कोई विवाद तो नहीं हुआ था। कितने फीसदी मतदान हुआ था। कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
किस दावेदार को कितने वोट मिले थे और किसे जीत हासिल हुई थी। चुनाव को लेकर किसी को धमकाया तो नहीं जा रहा है। इसके अलावा अन्य गांवों में बैठकें करके इसी बिंदुओं पर लोगों से बातचीत की गई। पुलिस ने लोगों से आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि यदि उन्हें किसी तरह से कोई धमकाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। इस दौरान सभी गांवों में हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग कराई गई।
सकुशल पंचायत चुनाव कराने के लिए जिले के 300 गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठकें कराई गई। थानों पर तैनात 150 उपनिरीक्षकों में से एक उपनिरीक्षक को दो-दो गांवों में बैठकें की। लोगों से बातचीत करके चुनावी माहौल के बारे में जाना गया। पंचायत चुनाव को देखते हुए गांवों में रहने वाले अराजकतत्वों की भी पहचान कराई जा रही है।
श्लोक कुमार, एसपी