{"_id":"608058ff8ebc3ed1e853d724","slug":"election-counting-raibaraily-news-lko575176051","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार-चार टेबलों पर मतगणना कराने की तैयारी, आरओ से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार-चार टेबलों पर मतगणना कराने की तैयारी, आरओ से रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
रायबरेली। दो मई को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मतगणना के दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने और जल्द काम पूरा कराने के लिए इस बार प्रति न्याय पंचायत चार-चार टेबल लगाने की तैयारी है। इसके लिए सीडीओ ने सभी रिटर्निंग ऑफिसरों (आरओ) को मतगणना स्थलों पर व्यवस्थाओं को देखकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं, जिससे तैयारियों को जल्द पूरा कराया जा सके।
हर बार पंचायत चुनाव में प्रति न्याय पंचायत एक-एक टेबल के माध्यम से मतगणना कराई जाती थी। इस बार प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए एक साथ मतदान हुआ है और एक डिब्बे में चारो बैलेट पेपर जमा है।
ऐसी स्थिति में मतगणना में काफी समय लग सकता है। इस बार कोरोना का संक्रमण भी तेजी बढ़ रहा है। मतगणना कार्य को जल्द ही पूरा कराने के साथ ही सभी को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए इस बार प्रति न्याय पंचायत चार-चार टेबल लगाने का प्रयास किया जा रहा है। टेबलों की संख्या अधिक होने पर सभी न्याय पंचायतों में एक बार में चार-चार पंचायतों की मतगणना हो सकेगी।
विज्ञापन
ब्लॉकों में मतगणना का कार्य रिटर्निंग ऑफिसरों को ही पूरा कराना है। सीडीओ ने सभी आरओ को अपने-अपने ब्लॉकों के मतगणना स्थलों पर कक्षों की व्यवस्था के साथ ही स्थान को देखने के लिए भेजा है।
उन्होंने रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे मतगणना के लिए प्रति न्याय पंचायत चार-चार टेबलों की व्यवस्था की जा सके। सीडीओ अभिषेक गोयल का कहना है कि मतगणना कर्मियों के साथ ही अन्य लोगों को मतगणना के दौरान कोरोना के संक्रमण से बचाना है।
मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान देने के साथ ही कम समय में मतगणना का कार्य पूरा कराने के लिए टेबलों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित ब्लाकों के आरओ से रिपोर्ट मांगी गई है। मतगणना के लिए पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध हैं।
मतदान के बाद गांवों में रिजल्ट को लेकर बेचैन प्रत्याशी
बीती 15 अप्रैल को मतदान होने के बाद प्रत्याशियों की बेचैनियां बढ़ गई हैं। हर कोई जीते के लिए दावा कर रहा है, लेकिन अंदर ही अंदर प्रत्याशियों के चेहरे मुरझाए भी हैं, क्योंकि इस बार वोटरों ने सारे पत्ते नहीं खोले।
आगामी दो मई को मतगणना होगा। प्रत्याशियों को रिजल्ट जानने की बेचैनी है। एक-एक दिन किसी तरह काट रहे हैं। समर्थकों से जीत की बातें सुनकर किसी तरह मन को खुश करने में जुटे हैं। हर रोज कितने वोट मिले और कितने नहीं मिले की गणित ही लगाई जा रही है। आधी रात तक इसको लेकर गुणाभाग जारी है।