फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Election counting held on 10 march

ईवीएम की सील चेक करने के बाद कराएं वोटों की गणना

Sat, 05 Mar 2022 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Election counting held on 10 march
रायबरेली। एफजी कॉलेज सभागार में शनिवार को मतगणना कर्मियों और माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में चार मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

सभी को सात मार्च को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण लेने के आदेश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने कहा कि कड़ी सुरक्षा में 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना कर्मचारी ईमानदारी से प्रशिक्षण लेकर समय से गोराबाजार स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी ने कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाइल, कैमरा व आईपैड प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना 10 मार्च को सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना कार्मिकों सुबह छह बजे तक मतगणना स्थल पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि काउंटिंग सुपरवाइजरों को फॉर्म 17-सी भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर काउंटिंग एजेंट के हस्ताक्षर भी कराना जरूरी है। फॉर्म 17-सी के पार्ट दो पर रिजल्ट नोट किया जाएगा। ईवीएम, वीवीपैट को प्रेक्षक व डीईओ वैरीफाई करेंगे। वेरीफिकेशन के समय किसी भी प्रकार का आंकड़ों मे फर्क नहीं होना चाहिए।
प्रशिक्षण व बीईओ वीरेंद्र कनौजिया ने बताया कि मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ करें। ईवीएम, वीवीपैट की कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट खोलने से पहले समस्त सीलें चेक कर लें।
उनकी वीडियोग्राफी करा ली जाए। जिस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना टेबल पर माइक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक अपने क्षेत्र की मतगणना टेबल पर ही काम करेंगे। मतगणना एजेंटों को कंट्रोल यूनिट से प्राप्त परिणाम दिखा दिया जाए और प्रत्याशीवार मतगणना नोट करते समय एजेंटों को भी दिखा दे।

उन्होंने बताया कि मतगणना कार्मिक प्रत्याशी, एजेंट आदि को मोबाइल, कैलकुलेटर अथवा इलेक्ट्रानिक डिवाइस, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि नही ले जा सकेंगे।
डीडीओ एसएन चौरसिया ने बताया कि 544 कार्मिकों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाना था, जिसमें चार मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर प्रशिक्षण लेने के लिए नहीं पहुंचे। सभी को सात मार्च को तीन बजे विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed