फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Election campaign stopped, now emphasis on voting at 2001 booths

चुनाव प्रचार थमा, अब 2001 बूथों पर मतदान कराने पर जोर

Tue, 22 Feb 2022 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Election campaign stopped, now emphasis on voting at 2001 booths
रायबरेली में सोमवार को पोलिंग पार्टियां ले जाने के लिए गोरा बाजार के मैदान में खड़े वाहन। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर सोमवार की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब मतदान कराने पर जोर दिया जा रहा है। मंगलवार सुबह आठ बजे से गोराबाजार मैदान से कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट के अलावा जरूरी दवाएं, मॉस्क और सैनिटाइजर दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करा दी है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र सदर, बछरावां, ऊंचाहार, हरचंदपुर और सरेनी में 23 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। गोराबाजार से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परिवहन विभाग ने छोटे-बड़े वाहनों को गोरा बाजार मैदान में खड़ा करा दिया तो कुछ वाहनों को जीआईसी के मैदान में खड़ा कराया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों ने आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में मतपेटियों को रखे जाने की तैयारियां पूरी कराईं। दिनभर अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना होंगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रों के लिए 74 मास्टर ट्रेनर नियुक्त
सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 74 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थल आईटीआई गोरा बाजार में मंगलवार को सुबह आठ बजे सभी को बुलाया गया है। मतदान के दिन मतदेय स्थलों पर ईवीएम में किसी भी प्रकार की कमियां मिलने पर रिटर्निंग ऑफीसरों की मदद से उसे दुरुस्त कराया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए 12-12 मास्टर ट्रेनर को नियुक्त किया गया है। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 मास्टर ट्रेनर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान पत्र नहीं है तो ये हैं विकल्प
वोटर आईडी कार्ड के अलावा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक और डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेनकार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड फर्म से कर्मचारियों को जारी किए फोटोयुक्त सेवा पहचानपत्र, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचानपत्र को वोटर मतदान करने के लिए पहचान के रूप में लाया जा सकता है।
फैक्ट फाइल
जिले में कुल मतदाता 1725929
पुरुष मतदाता 903501
महिला मतदाता 822352
मतदान केंद्र 1244
मतदेय स्थल 2001
ईवीएम 2393
वीवीपैट 7533
ये वोटर कल करेंगे मतदान
विधानसभा संख्या व नाम पुरुष महिला अन्य कुल
बछरावां 176308 160134 14 336456
हरचंदपुर 166786 151352 19 318157
रायबरेली 191091 173753 20 364864
सरेनी 192126 177283 8 369417
ऊंचाहार 177190 159830 13 337033
कुल 903501 822352 74 1725929
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed