फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elderly stomach bursts under suspicious circumstances, death

संदिग्ध हालात में अधेड़ का पेट फटा, मौत

Sat, 31 Oct 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly stomach bursts under suspicious circumstances, death
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में अधेड़ का पेट फट जाने से मौत हो गई। वह कमरे के अंदर मृत अवस्था में पाया गया। कमरे के अंदर कुल्हाड़ी भी पड़ी मिली। इससे लोग उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताने लगे। पुलिस का दावा है कि बीमारी से तंग आकर कुल्हाड़ी से पेट फाड़कर अधेड़ ने स्वयं खुदकुुशी कर ली है। घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोसाईं का पुरवा गांव निवासी रामशरन (58) काफी समय से बुखार से पीड़ित था। गुरुवार रात में वो अपने घर के एक कमरे में सो रहा था। रात में उसका पेट किसी हथियार से फाड़ दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की भनक परिवार के अन्य लोगों को भी नहीं लगी। शुक्रवार सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तब देखा कि रामशरन के कमरे से खून बहकर बाहर निकल रहा है। जिसे देखकर परिवारीजनों को हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो उसका पेट फटा था।
विज्ञापन

उसकी चारपाई के पास कुल्हाड़ी पड़ी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाल पंकज तिवारी ने पहुंचकर हादसे की जांच की। इलाकाई लोगों ने अधेड़ की हत्या किए जाने की आशंका जताई। सीओ डलमऊ अशोक सिंह का कहना है कि बीमारी से तंग होकर कुल्हाड़ी से वार करके अधेड़ ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed