फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elderly death due to corona, 23 infected

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 23 संक्रमित

Tue, 29 Sep 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona, 23 infected
रायबरेली। जिले में सोमवार को कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई और 23 लोग संक्रमित मिले। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। स्वस्थ भारत मिशन के जिला समन्वयक की दो माह में दूसरी बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जगतपुर सीएचसी के संक्रमित प्रभारी अधीक्षक की एक और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस लाइन में मां-बेटी और बेटे समेत चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। मरीजों को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि 22 सितंबर को बछरावां क्षेत्र के इसिया गांव के 92 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनको रेलकोच के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 सितंबर को हालत बिगडने पर मिम्स बाराबंकी के एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को वृद्ध की मौत हो गई है। कोरोना प्रोटोकॉल के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को 23 नए मरीज मिले हैं। इसमें पुलिस लाइंस में मां और उसकी बेटी और बेटा संक्रमित मिला है। पुलिस लाइंस का एक और सिपाही संक्रमित हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा शिवाजी नगर में तीन, इंदिरानगर में दो मरीज मिले हैं। प्रगतिपुरम, आईटीआई कॉलोनी, हलोर, राजघाट, रतापुर, एसपी कार्यालय, एनटीपीसी आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि सोमवार को राजकीय कॉलोनी गोराबाजार, पुलिस लाइंस, कोतवाली नगर, डिग्री कॉलेज चौराहा रतापुर चौराहा आदि क्षेत्रों में टीमें भेजकर सैनिटाइजेशन का काम कराया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि एल-1 और एल-2 अस्पताल में भर्ती कोरोना से संक्रमित 40 मरीज सोमवार को स्वस्थ हो गए। सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया और जरूरी दिशा-निर्देश देकर घर भेज दिया गया।

ऊंचाहार सीएचसी में सोमवार को 40 लोगों की एंटीजन से जांच की गई, जिसमें कोटिया चित्रा का एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही वह मौका पाकर अस्पताल से फरार हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि पुलिस के सहयोग से उसे पकड़कर एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed