{"_id":"5fa8322a8ebc3e9bd760d384","slug":"elderly-death-58-people-positive-including-16-detainees-raibaraily-news-lko549303297","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 16 बंदियों समेत 58 लोग पॉजटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 16 बंदियों समेत 58 लोग पॉजटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में रविवार को कोरोना से अधेड़ की मौत हो गई और जिला कारागार के 16 बंदियों समेत 58 लोग संक्रमित पाए गए। जो लोग संक्रमित पाए गए, उनमें से किसी को होम क्वारंटीन कराया गया तो किसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिले में कुछ दिन कम संक्रमित मिलने के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना नेे बताया कि शहर के प्रगतिपुरम मोहल्ले का रहने वाला 55 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था।
उसे रेलकोच काराखाना लालगंज के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे बाराबंकी के एल-3 अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रविवार को जिला कारागार के 16 बंदियों समेत 58 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
बंदियों के अलावा लालगंज, बहादुरंगज, महराजगंज, स्वराज नगर, ऊंचाहार व राजकीय कॉलोनी आदि क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि इसमें से कुछ लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। कुछ लोगों को रेलकोच कारखाना के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दीपावली के त्योहार में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए गदागंज बाजार में फल विक्रेताओं सैंपल लिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनशाहगौरा की टीम ने रविवार को बाजार पहुंचकर 22 फल विक्रेताओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि यदि कोई फल विक्रेता कोरोना संक्रमित मिला तो उसका अस्पताल में इलाज कराया जाएगा।