{"_id":"593ee4701126f4ac698b4724","slug":"eight-samples-including-laddo-and-arhar-dal-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड्डू और अरहर की दाल समेत आठ नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड्डू और अरहर की दाल समेत आठ नमूने फेल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fail
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही है। एफएसडीए की ओर से लिए गए आठ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इसमें गोंद का लड्डू, अरहर की दाल समेत अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि अक्तूबर 2016 में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। राही ब्लॉक क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी विनय यादव से फिरोज गांधी कॉलोनी के पास से दूध का नमूना लिया गया था, जो जांच में अवमानक पाया गया है।
राही बाजार में अनिल कुमार की दुकान से लिया गया मोटी सेवई का नमूना गड़बड़ पाया गया। राही बाजार में ही वीरेंद्र मौर्य की दुकान से जलेबी का लिया गया नमूना अवमानक पाया गया। मटियारा चौराहा परशदेपुर से जग प्रसाद की दुकान से लिया गया उबले दूध का नमूना अवमानक मिला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बरगद चौराहे स्थित नरेंद्र कुमार के बाबा स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट से गोंद का लड्डू का जांच में असुरक्षित मिला है। यानि इसमें एल्मोनियम का वर्क प्रयोग किया था, जो खाने पर हानिकारक होता है। महराजगंज में अनिल कुमार की दुकान से अरहर का दाल का नमूना भी असुरक्षित मिला है।
दाल में चपड़ी (खेसर) मिली थी, जिसके सेवन से व्यक्ति के लकवा से ग्रसित होने का खतरा रहता है। बछरावां से अमरकांत की दुकान से लिया गया बेसन का नमूना अवमानक, मटियारा चौराहा परशदेपुर से रमेश कुमार की दुकान से लिया गया पनीर का नमूना अवमानक मिला है।