{"_id":"6acd3bb779523e1d7b066ff8","slug":"eight-polling-personnel-including-two-micro-observers-absent-raebareli-news-c-101-1-slko1033-169752-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दो माइक्रो ऑब्जर्वर समेत आठ मतदानकर्मी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दो माइक्रो ऑब्जर्वर समेत आठ मतदानकर्मी गैरहाजिर
Tue, 13 Oct 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की तैयारियों के तहत सोमवार को मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। राना बेनी माधव सभागार में आयोजित पहले प्रशिक्षण सत्र में दो माइक्रो ऑब्जर्वर, तीन पीठासीन अधिकारी, दो प्रथम मतदान अधिकारी और एक तृतीय मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। सभी को नोटिस जारी कर अगले प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशिक्षण के दौरान डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्वाचन की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सावधानियों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी अहम है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करें।
प्रशिक्षण में अनूप कुमार ने पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, मतदान सामग्री के उपयोग तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ अंजूलता, एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में रेल डिब्बा कारखाना के अधिकारी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर जीएस पांडेय और अशोक कुमार गुप्ता अनुपस्थित रहे। इनके अलावा पीठासीन अधिकारी शिवाकांत, सुरजीत सिंह और जगत नारायण प्रसाद, प्रथम मतदान अधिकारी आशीष कुमार और शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा तृतीय मतदान अधिकारी रामनरेश भी प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे। सभी अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी कर अगले प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।