फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight people, including three women, are corona positive

तीन महिलाओं समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव

Sun, 05 Jul 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Eight people, including three women, are corona positive
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को तीन महिलाओं समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें महाराष्ट्र से आया युवक और महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई। सूरत से आए देवर के संपर्क में भाभी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

प्रसव के बाद उत्तराखंड से नवजात लेकर यहां पहुंची महिला भी कोरोना से संक्रमित पाई गई। एक साथ इतने लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों को एल-1 हॉस्पिटल और लोकबंधु अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराकर उनके परिवारीजनों को क्वारंटीन कराया गया है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना के मुताबिक ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हुरैसा गांव का रहने वाला 46 वर्षीय युवक और इसी क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल की रहने वाली महिला महाराष्ट्र से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल की जांच कराने पर दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई का रहने वाला 28 वर्षीय युवक और बछरावां कस्बे के आदि नगर का रहने वाला 20 वर्षीय युवक को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
इन सभी को एल-1 हॉस्पिटल रेयान इंटरनेशल में भर्ती कराया गया है। शहर के सर्वोदय नगर की रहने वाली महिला की ससुराल रामनगर उत्तराखंड में है। ससुराल में प्रसव कराने के बाद महिला नवजात शिशु को लेकर मायके आ रही थी। रास्ते में महिला की हालत बिगड़ गई।
रायबरेली शहर आने पर चिकित्सकों की सलाह पर महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला को एल-1 हॉस्टिपल रेयान इंटरनेशनल भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी दूलाराय गांव का रहने वाला युवक सूरत से आया था। उसके संपर्क में आकर उसकी भाभी कोरोना संक्रमित हो गई। अचानक एक दिन चारपाई से गिरने पर उसकी कोहनी टूट गई।
चिकित्सकों ने कोरोना की जांच कराने की बात कही। सैंपल लेने के बाद उस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को एल-2 हॉस्पिटल लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रेवती सिंह का पुरवा का रहने वाला कैंसर पीड़ित व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कैंसर पीड़ित मरीज को एल-2 हॉस्पिटल लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के जहानाबाद चौकी का रहने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका पिता जो कि नगर पालिका का वरिष्ठ लिपिक पहले ही कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसे एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है।
अब संक्रमित पाए गए बेटे को भी एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। इसी तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या आठ हो गई है। हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं।
सात लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रायबरेली शहर के सर्वोदय नगर, बछरावां कस्बे का आदि नगर और ऊंचाहार क्षेत्र के हुरैसा, पटटी रहस कैथवल, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी दूलाराय, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रेवती सिंह का पुरवा गांव को सील कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जिले में तीन महिलाओं समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों को हॉस्पिटल में शिफ्ट करने के साथ ही उनके परिवारीजनों को क्वारंटीन कराया गया है। कोरोना के बढ़ते रोगियों की संख्या को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोग घर से निकलने पर मास्क जरूर पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।- डॉ.संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed