फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight area panchayats and one gram panchayat ward ended

आठ क्षेत्र पंचायत और एक ग्राम पंचायत वार्ड हुआ खत्म

Mon, 18 Jan 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Eight area panchayats and one gram panchayat ward ended
रायबरेली। छतोह ब्लॉक के नसीराबाद, महराजगंज ब्लॉक के अतरेहटा और डीह ब्लॉक के सुगना गांव के वार्डों के नगर पंचायतों में शामिल होने के बाद वार्डों के पुनर्गठन की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। परिसीमन में जिले के आठ क्षेत्र पंचायत और एक ग्राम पंचायत वार्ड खत्म हो गया है। तीन जिला पंचायत वार्डों की संख्या के साथ ही एक ग्राम पंचायत की जनसंख्या भी कम हो गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पिछले महीने परिसीमन की अनंतिम सूची जारी करके आपत्तियां मांगी गई थीं। मामले में एक भी आपत्ति न आने के बाद अंतिम सूची जारी की गई है। महराजगंज ब्लॉक की अतरेहटा ग्राम पंचायत के कुछ वार्ड नगर पंचायत व छतोह ब्लॉक की नसीराबाद ग्राम पंचायत के वार्ड भी नगर पंचायत में शामिल कर दिए गए हैं। डीह ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुगना और आंशिक फागूपुर भी नगर पंचायत परशदेपुर में शामिल हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वार्डों के पुनर्गठन का काम पूरा हो गया है। महराजगंज में अतरेहटा ग्राम पंचायत के वार्डों के पुनर्गठन के बाद एक क्षेत्र पंचायत वार्ड खत्म हो गया है। यहां पहले क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या 70 थी। अब क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या घटकर 69 हो गई है। जिला पंचायत महराजगंज प्रथम की जनसंख्या पहले 50852 थी, अब घटकर 48855 हो गई है। हालांकि जिला पंचायत महराजगंज द्वितीय में कोई अंतर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि इसी तरह छतोह ब्लॉक की नसीराबाद ग्राम पंचायत में वार्डों के पुनर्गठन के बाद नसीराबाद क्षेत्र पंचायत के सभी सात वार्ड खत्म हो गए हैं। अब छतोह ब्लॉक में 58 क्षेत्र पंचायत वार्डों की जगह 51 वार्ड शेष बचे हैं। अब नसीराबाद के पांच वार्ड क्षेत्र पंचायत लखापुर प्रथम और लखापुर द्वितीय में छह वार्ड शामिल कर दिए गए हैं।

जिला पंचायत छतोह प्रथम में पहले जनसंख्या 51683 थी, अब बढ़कर 52808 हो गई है। जिला पंचायत डीह प्रथम में जनसंख्या 49073 से घटकर 35425 हो गई है। जिला पंचायत छतोह द्वितीय में कोई अंतर नहीं आया। हालांकि फागूपुर ग्राम पंचायत की जनसंख्या कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed