{"_id":"5cb37d17bdec22141d19fab3","slug":"eight-absentees-case-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन अधिकारी समेत आठ गैरहाजिर, केस की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन अधिकारी समेत आठ गैरहाजिर, केस की चेतावनी
Mon, 15 Apr 2019 12:03 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए फिरोज गांधी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार में रविवार को दूसरे दिन एक हजार पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को बुलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एक पीठासीन अधिकारी समेत आठ कर्मचारी गैरहाजिर रहे। इसके अलावा पहले दिन गैरहाजिर रहे चार कर्मचारियों में तीन आ गए। बुलाने के बाद भी जिला सहकारी बैंक डलमऊ के प्रबंधक के प्रशिक्षण में शामिल न होने पर विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा रविवार को गैरहाजिर कर्मचारियों को 15 अप्रैल के प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
सीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी ठीक से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्हें किसी भी प्रकार की शंका होने पर दोबारा जानकारी ले सकते हैं।
जब तक पूरी तरह से जानकारी नहीं होगी, अच्छे तरीके से मतदान कराना संभव नहीं होगा। मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम, वीवीपैट आदि के क्रमांक भली-भांति देखकर मिलान करके ही बूथों पर जाने की जानकारी दी।
मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों को मतपत्र लेखा तथा पीठासीन अधिकारियों को डायरी भी तैयार करनी होगी। बूथों पर जाने से पहले पीठासीन अधिकारी यह देख लें कि निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न निर्वाचन सामग्री उन्हें प्राप्त हो गई है या नहीं। यदि कुछ सामग्री नहीं मिली है तो उसे काउंटर से प्राप्त करेंगे।
रविवार को मंडी समिति के सत्येंद्र सिंह, चकबंदी के सत्य नारायण यादव, सिंचाई विभाग के नंद किशोर, नगर पालिका के दीपक कुमार, प्राथमिक स्कूल बन्नावां के शिक्षक हेमंत दीक्षित, प्राथमिक स्कूल गोहन्ना के शिक्षक सुनील कुमार मौर्या, प्राथमिक स्कूल लोनार के शिक्षक अवधेश सिंह, प्राथमिक स्कूल परहरी के शिक्षक बीरेंद्र कुमार प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। सभी को 15 अप्रैल के प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। दूसरे दिन भी प्रशिक्षण में शामिल न होने पर जिला सहकारी बैंक डलमऊ के शाखा प्रबंधक के खिलाफ विभाग को पत्र भेजा गया है।