फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eid was celebrated with great pomp in rural areas

ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनी ईद

Sat, 18 Jul 2015 09:02 PM IST
रायबरेली / अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली / अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में ईद धूमधाम से मनाई गई। फुरसतगंज प्रतिनिधि के अनुसार जायस स्थित ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज अदा कराई गई।

अमेठी डीएम जगतराज त्रिपाठी, एसपी हीरालाल, सीओ एमएल चौधरी, एसडीएम एसके त्रिपाठी, पालिका चेयरमैन राम नारायण कनौजिया ने ईद की बधाई दी। तिलोई में मोहनगंज, मटरवा, पूरे चंदई, शाहमऊ, रस्तामऊ, भीखीपुर आदि स्थानों पर ईद की नमाज अदा हुई।

सलोन प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में शाह अशरफ अता ने नमाज अदा कराई। अमेठी सांसद प्रतिनिधि मान सिंह, विधायक आशा किशोर, नगर पंचायत चेयरमैन मो. सऊद, ब्लॉक प्रमुख आजाद सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में हाफिज कासिम ने नमाज अदा कराई। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में मौलाना इस्लाम नदवी, नुरानी मस्जिद में मौलाना जैद नदवी, जामा मस्जिद में मौलाना युनूस ने नमाज अदा कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम डीपी मिश्रा, सीओ रामअर्ज, एसओ केपी यादव, यादवेंद्र सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन जमाल अख्तर मौजूद रहे। नसीराबाद कस्बे में हारून ने ईद की बधाई दी।

सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार सरेनी गांव में मौलाना अब्बास नकवी, बाजार में मोहम्मद सद्दीक कुरैशी, भोजपुर गांव में सलमान और बाजार में नईम ने नमाज अदा कराई। विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, गिरीश नारायण पांडेय ने ईद की बधाई दी।

डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रसूलपुर धरावां, कुरौली, घुरवारा, भीमगंज समेत 11 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित ईदगाह, खैरहना, इमामगंज, पहरमऊ आदि स्थानों पर ईद की नमाज अदा हुई।

विधायक रामलाल अकेला, प्रभात साहू, एसडीएम राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed