{"_id":"9843dfe02f48dea3baf30c5d0b9265e7","slug":"eid-holiday-cancle-in-kasturba-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा स्कूलों में ईद की छुट्टी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा स्कूलों में ईद की छुट्टी निरस्त
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल इस बार ईद के दिन खुला रखने के आदेश दिए गए हैं। बीएसए ने छुट्टी न देने का आदेश दिया है। वार्डनों को छुट्टी के दिन भी स्कूल खोलने और रोजाना की तरह शिक्षण कार्य करने के आदेश दिए हैं।
सभी बीईओ को इन स्कूलों का निरीक्षण करने का आदेश दिया है। स्कूल बंद मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीएसए के इस निर्देश से वार्डनों व अन्य स्टाफ में गहरा आक्रोश है।
हर बार ईद पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में छुट्टी रहती थी, मगर इस बार बीएसए ने इन स्कूलों को खुला रखने का निर्णय लिया है। जुमे की आखिरी नमाज पर शुक्रवार को भी ये स्कूल खुले रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह ईद के दिन भी इन स्कूलों को खुला रखने का आदेश दिया गया है। इससे स्कूलों के स्टाफ में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि शासनादेश में स्पष्ट आदेश है कि स्कूलों में ईद की छुट्टी रहेगी, लेकिन जबरन स्कूलों को खोला गया है।
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी का कहना है कि मुस्लिमों की बच्चियों को घर भेजने के आदेश दिए हैं। शेष छात्राएं रोज की तरह स्कूल में रहकर ईद के दिन भी पढ़ाई करेंगी। बीईओ स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। यदि स्कूल बंद मिला तो कार्रवाई की जेाएगी।