{"_id":"68d1ac2e6565aa67b10010ce","slug":"efforts-are-underway-to-save-the-hotel-owner-raebareli-news-c-101-1-rai1002-141449-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: होटल मालिक को बचाने की हो रही कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: होटल मालिक को बचाने की हो रही कवायद
Tue, 23 Sep 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार के एक प्रतिष्ठित होटल के सिरका प्याज में मृत कीड़ा मिलने के बाद भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के अधिकारी मामले को दबाने में जुटे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद एफएसओ ने नमूना भरकर इतिश्री कर ली। आरोप है कि होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई न हो, इसके लिए खेल किया जा रहा है।
गत रविवार को ऊंचाहार क्षेत्र के जमुनापुर निवासी विपिन सिंह अपने साथियों के साथ ही ऊंचाहार के प्रतिष्ठित होटल में खाना खाने गए थे। खाने के साथ दिए गए सिरका प्याज में मृत कीड़ा मिलने के बाद हंगामा किया गया था। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद ऊंचाहार एफएसओ ने सिरका प्याज का नमूना लेकर औपचारिकता पूरी की थी।
होटल के मालिक को नोटिस तक नहीं दिया गया। ऐसे में एफएसओ की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। पूर्व में भी एफएसओ ने अभियान के दौरान होटल में एक घंटे रुकने के बाद भी नमूना नहीं भरा था। अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि एफएसओ की रिपोर्ट के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।