{"_id":"602d17fe8ebc3ee95a7787dd","slug":"education-raibaraily-news-lko565235886","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिक सजाएं मॉडल, मिलेगा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिक सजाएं मॉडल, मिलेगा इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बाल वैज्ञानिकों की खोज करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 19 फरवरी को माध्यमिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित होने वाली है। जिले भर के माध्यमिक विद्यालयों से छात्र-छात्राओं को मॉडल के साथ प्रदर्शनी में भाग लेने का आह्वान किया गया है। सीनियर और जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें दोनों वर्गों से आठ-आठ प्रतिभागी चुने जाएंगे। इन्हें नकद इनाम देने के साथ ही सम्मानित भी किया जाएगा।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में 19 फरवरी को सुबह 9 बजे से प्रदर्शनी होगी, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक कॉलेज से सिर्फ दो मॉडल (दोनों वर्गों से एक-एक) को शामिल कराने की अनुमति दी जाएगी। विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को निराशा न हो, इसलिए प्रत्येक विद्यालय पहले अपने संस्थान में प्रतियोगिता कराएं, फिर उसमें प्रथम स्थान पाने वाले मॉडल को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए भेजें।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले मॉडल को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। साथ ही दोनों वर्गों से पांच-पांच मॉडल को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
मॉडल बनाने के लिए निर्धारित विषय
जिला समन्वयक गिरिजा शंकर मिश्र ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए जिन छह विषयों पर मॉडल बनाए जाने हैं, उनमें पर्यावरण संबंधी मुद्दे : जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता : संरक्षण एवं सुमगता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा (हरित क्रांति ऊर्जा या जैव ऊर्जा), सूचना, संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित-भौतिक विज्ञान और खेल शामिल हैं।