फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   education

वेबसाइट स्लो, बिजली ने भी रुलाया, जेनरेटर से चला काम

Sat, 13 Feb 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
education
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रही। सुबह 8 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया में देर शाम तक 300 अध्यापकों को विद्यालय आवंटित कर दिए गए। सारा दिन धीमी वेबसाइट की गति और बीच-बीच में बाधित बिजली ने खूब परेशान किया। इन परेशानियों से लोग बेहाल रहे। अधिकारियों ने जेनरेटर मांगा कर काम चलाया।
विज्ञापन

विद्यालय आवंटन की काउंसिलिंग के लिए सुबह से ही बीएसए दफ्तर में शिक्षिकाओं का मजमा लग गया। सुबह 8 बजे काउंसिलिंग शुरू हुई। शुरुआत में काम काफी तेजी से चला, लेकिन तीन घंटे बाद ही वेबसाइट की रफ्तार धीमी पड़ गई। दोपहर लगभग 12.15 बजे लो-वोल्टेज से सारे सिस्टम बंद हो गए। अधिकारियों ने जेनरेटर मंगवाया गया। इस दौरान काउंसिलिंग एक घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक करीब 10 बार वेबसाइट ने भी परेशान किया। बीएसए दफ्तर के अंदर गिने चुने शिक्षकों को ही बुलाया जाता रहा, जबकि बाकी शिक्षकों को बाहर इंतजार करना पड़ा। शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए कुर्सियां मंगाई गई और एलईडी भी लगी, ताकि शिक्षकों को भटकना न पड़े और उन्हें रिक्तियों की स्थिति का पता चलता रहे। माइक से एनाउंसमेंट कराया जाता रहा, जिससे कोई छूटने न पाए। कई महिला शिक्षिकाओं के साथ छोटे बच्चे भी थे। उन्हें संभालने में परिवारीजन भी इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न जिलों से स्थानांतरित होकर आए हैं 447 शिक्षक
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत विभिन्न जिलों से तबादला लेकर 447 शिक्षक आए हैं। जिनमें 345 महिलाएं और 102 पुरुष हैं। विद्यालय आवंटन के लिए गुरुवार को बीएसए दफ्तर में काउंसिलिंग होनी थी, लेकिन वेबसाइट नहीं चली। रिक्तियों की सूची में भी विसंगतियां थीं। शुक्रवार को काफी मुश्किल से रिक्तियों की सूची जारी हुई तो दोपहर 2 बजे काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले 4 दिव्यांग महिलाओं, फिर 10 दिव्यांग पुरुषों की काउंसिलिंग के बाद महिलाओं को विद्यालय आवंटन का सिलसिला शुरू हुआ। देर शाम काउंसिलिंग बंद कर दी गई, जिसे शनिवार को सुबह 8 बजे पुन: शुरू किया गया। देर शाम तक 300 लोगों की काउंसिलिंग हो चुकी थी।

एडीएम, डायट प्राचार्य ने भी किया मुआयना
विद्यालय आवंटन की काउंसिलिंग के दौरान सुबह लगभग 10.30 बजे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने भी निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। डायट प्राचार्य शेषबाला भी उपस्थित रहीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया को उस वक्त तक जारी रखा जाएगा, जब तक सभी शिक्षकों को विद्यालय आवंटन नहीं कर दिया जाता है। काउंसिलिंग के दौरान शिक्षकों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त रखने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed