फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   education

विद्यालय में लटकता मिला ताला, शिक्षक रहे गैरहाजिर

Sat, 13 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
education
इन्हौना (रायबरेली)। जिला समन्वयक (मध्याह्न भोजन) ने शनिवार को अमेठी जिले के सिंहपुर विकास क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया तो खामियां नजर आईं। एक विद्यालय में ताला लटकता नजर आया तो दूसरे विद्यालय में प्रधानाध्यापक के साथ मातहत भी नदारद मिले। निरीक्षण आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। बीएसए ने लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र सिंहपुर के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों की हालात सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां पर शिक्षक लगातार मनमानी कर रहे हैं। मध्याह्न भोजन के जिला समन्वयक अरुण कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण किया तो लापरवाही उजागर हो गई।
विज्ञापन

डीसी एमडीएम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय ऐरी में ताला लटकता मिला। प्रधानाध्यापक समेत पूरा अन्य अध्यापक अनुपस्थित रहे। एक रसोइया व श्रमिक विद्यालय में उपस्थित रहा। विद्यालय में कायाकल्प का कार्य चल रहा था। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय हसनपुर में निरीक्षण किया तो यहां पर प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक, दो शिक्षा मित्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी एमडीएम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय भीखीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल सिंह बीती 8 फरवरी से लगातार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भीखीपुर के प्रधानाध्यापक देर से पहुंचे। डीसी एमडीएम ने कंपोजिट विद्यालय पेंडारा, गोयन व सिंहपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण आख्या बीएसए को भेज दी गई है। अमेठी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed