फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   E-shram cards are not being made, target of 7.68 lakhs in 19 days

नहीं बन पा रहे ई-श्रम कार्ड, 19 दिन में 7.68 लाख का टारगेट

Sun, 12 Dec 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
E-shram cards are not being made, target of 7.68 lakhs in 19 days
रायबरेली। मेहनत मजदूरी करके परिवार की रोजी-रोटी चलाने वाले श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाने का काम जिले में बेहद सुस्त है। ई-श्रम कार्ड 31 दिसंबर तक बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

महज 19 दिनों में छह लाख 68 हजार श्रमिकों के कार्ड बनाए जाने हैं, लेकिन जिस रफ्तार से काम चल रहा है, उससे टारगेट पूूरा होता नहीं दिख रहा है। यदि ऐसा न हुुआ तो श्रमिकों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसका मकसद श्रमिकों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो जिले में अंसगठित कर्मचारियों की संख्या करीब 15 लाख है, लेकिन इसमें से 8.88 लाख श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा है।
जिले में श्रम विभाग की ओर से 15 नवंबर से ई-श्रम कार्ड जारी करने का काम शुरू हुआ था, लेकिन लक्ष्य का आधा काम भी नहीं हो पाया है। हाल ये है कि महज दो लाख 20 हजार श्रमिकों को ही ई-श्रम कार्ड जारी हो सके हैं। यह लापरवाही श्रमिकों को भारी पड़ सकती है।
आंकड़ों पर एक नजर
जिले में असंगठित कर्मचारी 15 लाख
ई-श्रम कार्ड का टारगेट 8.88 लाख
अब तक बने कार्ड 2.20 लाख
शेष कार्ड का टारगेट 6.68 लाख
ई-श्रम कार्ड बनाने की तिथि 31 दिसंबर
इस तरह श्रमिक बनवा सकते हैं कार्ड
असंगठित कर्मचारी अपने क्षेत्र के किसी भी जनसुविधा केंद्र या फिर श्रम विभाग के कार्यालय पहुंचकर अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और बैंक पास बुक की फोटोकॉपी की जरूरत पड़ेगी। अधिकारियों का कहना है कि निश्चित तौर से श्रमिक ई-श्रम कार्ड बनवाए। यह उनके लिए फायदेमंद योजना है।
अफसरों का तर्क, प्रधान नहीं कर रहे सहयोग
एक तरफ जिले में ई-श्रम कार्ड बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है, वहीं श्रम विभाग के अफसरों का तर्क है कि प्रधानों के सहयोग न किए जाने के कारण ई-श्रम कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। प्रधान यदि सहयोग कर दें तो टारगेट को आसानी से पूरा किया जा सकता है। प्रसार-प्रसार की कमी से भी श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आगे नहीं आ पा रहे हैं।

जिले में टारगेट के सापेक्ष दो लाख 20 हजार ई-श्रम कार्ड बनवाए जा चुके हैं। लक्ष्य पूरा किया जा सके, इसके लिए विशेष कैंप आयोजित कराए जा रहे हैं। जब वह विभाग में ज्वाइन किया था तो महज 81 हजार ई-श्रम कार्ड बन पाए थे। इसके बाद ई-श्रम कार्ड बनाने का कार्य तेजी के साथ कराया गया। कुछ जगहों पर प्रधानों के सहयोग न करने की वजह से दिक्कत आ रही है। प्रयास किया जा रहा है कि तय तिथि तक ई-श्रम कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
संतपाल, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed