फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Due to rain, disrupting power supply system from city to countryside

बारिश से आफत, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त

Thu, 11 Jul 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, disrupting power supply system from city to countryside
रायबरेली। बारिश के चलते जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। शहर के हालात तो ग्रामीण क्षेत्र से भी ज्यादा बदतर हो गए हैं। किसी मोहल्ले में रात भर बिजली नहीं रही, तो कहीं पर आठ से 10 घंटे तक बत्ती गुल रही। करीब 75 हजार आबादी प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्र के करीब 600 गांव रात भर अंधेरे में रहे। कहीं 24 घंटे तो कहीं 20 घंटे से आपूर्ति बंद है। इससे करीब आठ लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन दिनों से बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होने से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। शहर क्षेत्र में सबसे खराब हालत तेलियाकोट और प्रगतिपुरम उपकेंद्र के हैं। मंगलवार शाम प्रगतिपुरम उपकेंद्र से निकले प्रगतिपुरम फीडर, रतापुर व रायपुर फीडर की लाइनों में फॉल्ट आने से पूरी रात फीडर नहीं चल पाए। तेलियाकोट उपकेंद्र टाउन प्रथम, राजघाट फीडर बंद रहा। इससे सुपर मार्केट, बस स्टॉप, सब्जीमंडी, कैपरगंज समेत 30 मोहल्लों की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

इसी तरह आईटीआई उपकेंद्र से जुड़े बालापुर, आईटीआई कॉलोनी, सर्वोदय नगर, शिवाजी नगर, बालापुर, चतुर्भुजपुर, ज्योतिबा नगर आदि मोहल्लों की आपूर्ति रात भर बंद रही। बीच में एक दो बार आई, लेकिन फिर कहीं फॉल्ट आ गया। यहां सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। प्रगतिपुरम फीडर से बुधवार अपराह्न 11 बजे आपूर्ति शुरू हुई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र पोरई, बरस, हरचंदुर, शिवगढ़, जगतपुर, महराजगंज, बछरावां के कई फीडर बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे करीब 600 गांवों के आठ लाख लोग बेहाल है। इन इलाकों में आपूर्ति शुरू होने की अभी संभावना नहीं बन पाई है। बारिश के कारण फाल्ट खोजने में पावर कार्पोरेशन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र महराजगंज से जुड़े उपभोक्ता 24 घंटे से अंधेरे में हैं। उपभोक्ता प्रेम शंकर जायसवाल, रामसनेही यादव, शिवशरण साहू, भारत कुमार वर्मा, राम बरन यादव, रोहित यादव ने बताया कि 24 घंटे से बिजली आई ही नहीं है।
कहा कि एक तो बिजली रहती नहीं, जब कभी आती है, तो लो-वोल्टेज रहता है। इससे न तो पंखे चल पाते हैं न अन्य कोई उपकरण। जेई दीपक कुमार ने बताया कि बारिश में कई समस्याएं आ जाती हैं। फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाती है। जगतपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांव हैं। इन गांवों में बिजली बहाल नहीं हो सकी है।
इससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि बारिश के चलते धान की रोपाई का काम शुरू हो गया है, लेकिन अभी उस हिसाब से बारिश नहीं हुई कि खेत लबालब भर जाएं। इसलिए किसान नलकूप चलाकर खेत में पानी भरते हैं। बिजली नहीं आने से रोपाई का काम भी प्रभावित हो रहा है।

किसान रामप्रसाद, संतोष कुमार यादव, जगदीश ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। मंगलवार रात 10 बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया। इसके बाद बिजली ही नहीं आई। अधीक्षण अभियंता विकास कपूर ने बताया कि बारिश के चलते कई जगह लाइनों और इंसुलेटर पंचर हुए थे। शहर की आपूर्ति तो बहाल करा दी गई है। ज्यादातर गांवों में भी आपूर्ति बहाल की जा रही है। सभी अभियंताओं को अविलंब फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed