{"_id":"60c0dc9d8ebc3e3ba20686da","slug":"drowened-raibaraily-news-lko5816423142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की बीमारी से तंग महिला गंगा नदी में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की बीमारी से तंग महिला गंगा नदी में कूदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम पति की बीमारी से तंग एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। मछुआरों ने जान जोखिम में डालकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। थानेदार ने बुधवार को थाने पर मछुआरों को सम्मानित किया।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर ढकौली गांव निवासी सूरतकली पत्नी सूरजपाल ने गेगासों गंगा पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दिया। यह देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
गेगासो घाट पर मौजूद नाविक राजेश उर्फ देवा, अरविंद कुमार, दयाराम, अनिकेश व शिवम ने जान जोखिम में डालकर नदी की धारा में नाव के साथ पहुंचे और डूबती सूरत कली को बाहर निकाला।
विज्ञापन
उसके बाद बुधवार को कोतवाल अनिल कुमार सिंह को घटना से अवगत कराया तो उन्होंने महिला के स्वास्थ्य का परीक्षण कराने का आदेश दिया। गेगासो चौकी इंचार्ज महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने महिला का उपचार किया।
इसके बाद महिला को उसके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला का कहना था कि उसका पति बीमार रहता है। उसकी बीमारी से तंग होकर ऐसा किया। जान पर खेलकर महिला को बचाने वाले पांचों मछुआरों को थाने में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और आर्थिक मदद दी।