फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dowery

जेवरात नहीं लाए तो दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, वापस लौटी बरात

Sat, 09 Jul 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
dowery
रोहनियां (रायबरेली)। जेवरात न लाने पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बरात वापस लौट गई। इस वजह से काफी देर तक अफरातफरी रही। मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के रोहनियां ब्लॉक के मायाराम का पुरवा निवासी मोनी की शादी इसी क्षेत्र के पवैया निवासी उदयराज के साथ तय हुई थी। गुरुवार देर शाम बरात गाजे-बाजे के साथ गांव पहुंची।
विज्ञापन

बरातियों का सत्कार किया गया। रात में सात फेरे की बारी आई तो दुल्हन ने दूल्हे पक्ष की ओर से आए बक्से को देखा। उसमें जेवरात नहीं थे।
दुल्हन ने दूल्हे से जेवरात न लाने का कारण पूछा और उसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ गया। पहले बिचौलिए को बुलाया गया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग बैठे। दुल्हन पक्ष ने कहा कि जब दूल्हे को बाइक से लेकर नकदी तक दी गई तो जेवरात क्यों नहीं लाए।
इस दौरान दुल्हन ने ही शादी करने से इंकार कर दिया। ऐसे में बरात वापस लौट गई। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला जानकारी में आया था। तहरीर नहीं दी गई। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed