{"_id":"6015a20c8ebc3e31ca3eb66d","slug":"door-to-door-kuda-collection-starts-raibaraily-news-lko5623649134","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का कूड़ा बाहर न फेंकिए, अब खुद उठाने आएंगे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का कूड़ा बाहर न फेंकिए, अब खुद उठाने आएंगे कर्मी
विज्ञापन
रायबरेली। अब अपने घर का कूड़ा बाहर न फेंकिए, बल्कि इसे उठाने के लिए आपके द्वार स्वयं कर्मी पहुंचेंगे। लंबी खींचतान के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में नगर पालिका क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू होने जा रही है। इस योजना का मकसद शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ ही नागरिकों को सहूलियत दिलाना है। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 34 वार्ड हैं। इन वार्डों में 2.25 लाख की आबादी रहती है।
प्रतिदिन शहर में 60 से 70 मीट्रिक टन कचरा होता है, जिसे कूूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा जाता है। करीब तीन साल से चल रही खींचतान के बाद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू कराने को हरी झंडी दे दी गई है। इसका काम लखनऊ की प्रकृति पर्यावरण संस्थान को दिया गया है।
इस योजना के तहत फर्म की तरफ से लगाए गए कर्मी नागरिकों के घर जाएंगे और उनके घर का कूड़ा लेंगे। इसके बाद कूड़ा एकत्र करके पालिका के वाहनों से उसे कूड़ा निस्तारण प्लांट पहुंचाएंगे। इसके एवज में नागरिकों से शुल्क भी लिया जाएगा। नागरिकों से कितना शुल्क वसूला जाना है, इसको लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
काफी समय से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू कराने को लेकर प्रयास चल रहा था। पहले कुछ मोहल्ले में इस योजना की शुरुआत कराई गई थी, लेकिन यह सफल नहीं हो पाई थी। अब इस योजना के तहत पूरे मोहल्ले में काम कराया जाएगा, ताकि इसका फायदा हर नागरिक को मिल सके। शुल्क भी जल्द निर्धारित कर दिया जाएगा।
बालमुकुंद मिश्रा, ईओ
शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू कराई जा रही है। योजना का कार्य लखनऊ की एक फर्म को दिया गया है। पालिका वाहन भी फर्म को मुहैया कराएगी। फरवरी माह के पहले सप्ताह में इसे शुरू करा दिया जाएगा। योजना से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अपना शहर और साफ सुथरा हो सकेगा।
पूर्णिमा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष