{"_id":"629e4381d4329e484f0382e7","slug":"dolly-honored-after-winning-medal-in-national-competition-raibaraily-news-lko634030187","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीत कर लौटीं डॉली सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीत कर लौटीं डॉली सम्मानित
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को स्काउट भवन में नेशनल मुकाबले में पदक जीतकर लौटी एथलीट डॉली सोनकर को सम्मा?
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। नाडियाड में 2 से 4 जून तक आयोजित अंडर-20 नेशनल एथलेटिक फेडरेशन चैंपियनशिप में जिले की खिलाड़ी डॉली सोनकर ने कांस्य पदक जीता है। सफलता अर्जित कर लौटी डॉली को सोमवार को स्काउट भवन में सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉली ने जिले का गौरव बढ़ाया है।
डॉली सोनकर ने नेशनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उसने एथलेटिक की सबसे कठिन स्पर्धा हेपथ्लान में सफलता अर्जित करते हुए कांस्य पदक जीता है। स्काउट भवन में आयोजित समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ही विभिन्न खेल संगठनों और खेल प्रेमियों ने डॉली का जोरदार स्वागत किया।
डिस्ट्रिक एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला, जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, संयुक्त सचिव अजय सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार, यात्री कर अधिकारी अवध राज गुप्ता, मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राममोहन श्रीवास्तव आदि ने कहा कि डॉली ने जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर मनीष पांडेय, इंदर जैन, शिवशरण सिंह, हरनाथ पांडेय, डॉ. संतोष कुमार पटेल, सत्यप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो अन्य खिलाड़ी भी हुए सम्मानित
समारोह में दो अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मान से नवाजा गया। चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी अर्चना सिंह और प्रदेश स्तर पर पैदल चाल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल पाने वाले प्रकाश सोनकर को सम्मानित किया गया। डॉली सोनकर को नाडियाड ले जाने वाले कोच अनिल सिंह को ही अर्चना सिंह को चेन्नई ले जाने का जिम्मा सौंपा गया है। सभी ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने संकल्प लिया कि आर्थिक रूप से कमजोर होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी।