फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   doctors appointment in AIMS

एम्स में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर के लिए 13 अभ्यथियों ने की दावेदारी

Thu, 01 Aug 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
doctors appointment in AIMS
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दरियापुर में एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई शुरू कराने के लिए संकायों को भरने के लिए चल रही प्रक्रिया के बीच सीनियर रेजीडेंट के नौ पद भरने के लिए बुधवार को वॉक इन इंटरव्यू हुआ। अभ्यर्थियों ने छह सदस्यीय समिति के सामने पहुंचकर अपनी योग्यता को रखा। हालांकि 13 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। इसमें नौ अभ्यर्थियों का चयन होगा।
विज्ञापन

एम्स में अगस्त माह से एमबीबीएस की पढ़ाई का पहला बैच शुरू होने वाला है। पहले बैच में 50 सीटें लॉक होनी हैं। अब तक हुई दो काउंसलिंग में 50 में 44 सीटें लॉक हो चुकी हैं। इसके अलावा 24 संकायों को भरने के लिए भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एम्स में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के पद भरने के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया बुधवार को पूरी कराई गई।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन मांगे जाने के बाद बुधवार को इंटरव्यू हुआ। चयन कमेटी के चेयरमैन डॉ. ए. राजवंशी, अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह के सामने एक-एक करके 13 अभ्यर्थी पहुंचे और अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र दिखाए और अपनी काबलियत के बारे में बताया। समिति के सदस्यों के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर के नौ पद भरने के लिए बुधवार को इंटरव्यू कराया गया। चयन समिति के सामने 13 अभ्यर्थियों ने पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराई। जल्द ही समिति निर्णय लेकर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगी।
-समीर शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एम्स रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed