फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Doctors and staff panic from Corona, staff not coming to CHC

डॉक्टरों व स्टाफ को कोरोना से दहशत, सीएचसी नहीं आ रहा स्टाफ

Thu, 09 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Doctors and staff panic from Corona, staff not coming to CHC
रायबरेली। महाराजगंज सीएचएसी में सात डॉक्टर, छह स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, चार वार्ड ब्वाय के अलावा पैथालॉजी, एक्स-रे टेक्नीशियन सहित 30 लोगों का स्टाफ है। डॉक्टरों और अन्य नर्सिंग स्टाफ में कोरोना का खतरा बढ़ने के बाद टीम महराजगंज सीएचसी में भी कोरोना की जांच करने के लिए सैंपल सील करने को अस्पताल पहुंची, लेकिन अस्पताल में काम कर रहे मात्र तीन लोगों की सैपलिंग ही हो सकी। अन्य कर्मचारी सैंपल देने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सीएचसी के एक कर्मचारी ने बताया कि जब से बछरावां सीएचसी और रायबरेली जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के लोग संक्रमित पाए गए हैं, तब से दहशत का माहौल है। अस्पताल भी सभी लोग काम करने के लिए नहीं आ रहे हैं। टीम दो सफाईकर्मी, वार्ड आया और अस्पताल परिसर से बाहर 10 दवा विक्रेताओं व 10 सब्जी-फल विक्रेताओं के नमूने लेकर चली गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णा का कहना है कि सभी स्टाफ को सावधानी के साथ काम करने के लिए कहा गया है। कई डॉक्टरों व स्टाफ में कोरोना की पुष्टि होने के कारण कुछ लोग भयभीत जरूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed