{"_id":"6355619e18dac80ed066bce2","slug":"diwali-raibaraily-news-lko654165752","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गए घर-आंगन, बिखरी रोशनी की छटा, हर ओर दिवाली का उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गए घर-आंगन, बिखरी रोशनी की छटा, हर ओर दिवाली का उल्लास
विज्ञापन
फुलझड़ी जलाते बच्चे व महिलाएं।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। दीपों के पर्व दिवाली को लेकर रविवार को जिलेभर में लोगों में उल्लास देखने को मिला। कोई घर को झालरों और दीपों से सजाकर रोशन करता रहा तो कोई बाजार में लक्ष्मी-गणेश, चूरा, गट्टा, लइया व सजावटी सामान आदि की खरीदारी करता नजर आया।
शनिवार की तरह रविवार को भी बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। कपड़े और सोने-चांदी के जेवरों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। लक्ष्मी-गणेश की फोटो बने चांदी के सिक्कों की खूब मांग रही। लोगों ने दो पहिया व चार पहिया वाहन, बर्तन और कपड़े खरीदे। देहात क्षेत्रों में भी त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह रहा।
दिवाली का जोश धनतेरस से ही शुरू हो जाता है। शनिवार को वाहन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, कपड़ा व अन्य बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ में रविवार को भी खरीदारी को लेकर उत्साह रहा। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
लोगों ने गणेश-लक्ष्मी, चूूरा, गट्टा, लइया व सजावटी सामान आदि की खूब खरीदारी की। साफ-सफाई के साथ ही घरों को सजाने का काम दिनभर चला। घरों को झालरों से सजाया गया। दीपों का भी इस बार अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है। व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा, पंकज मुरारका का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार दिवाली पर्व पर बाजारों में उत्साह दिखा। लोगों ने खूब खरीदारी की।
देर रात तक मूर्तियां खरीदते रहे लोग
दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की सभी घरों में पूजा होती है। यही वजह रही कि लक्ष्मी-गणेश की दुकानों पर देर रात तक मूर्तियों खरीदने के लिए लोगों को भीड़ देखने को मिली। इनकी दुकानें देर रात तक गुलजार रही। सुपर मार्केट में दुकान लगाए दुकानदार अनुज गुप्ता, सत्यनाथ साहू का कहना है कि देर रात तक लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी की।
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
दिवाली पर्व के चलते वैसे तो बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा, लेकिन रविवार को मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी। हर किसी ने दुकान पर पहुंचकर मिठाई खरीदने की रुचि दिखाई। शहर क्षेत्र में जिला अस्पताल चौराहा, कचहरी रोड, बस स्टेशन, सिविल लाइंस स्थित दुकानों पर मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में भी मिठाई खरीदने को लोगों की भीड़ दिखी।
पूजन का शुभ मुहूर्त
पंडित सुरेश कुमार पाठक ने बताया कि दिवाली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। अमावस्या सोमवार की शाम 4.44 बजे लगेगी। वृष लग्न में शाम 6.37 से 8.33 बजे के बीच लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए शुभ मुहूर्त है। सिंह लग्न में रात 1.05 बजे से 3.19 बजे तक शुभ मुहूूर्त है। हालांकि सोमवार की शाम 5.58 से 6.32 बजे तक भी पूजन के लिए समय उत्तम रहेगा।