Raebareli: छुट्टियों के बाद खुली जिला अस्पताल की OPD, लगी मरीजों की लंबी कतारें; बाहर से दवा लिखने का खेल जारी
तीन दिन के अवकाश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग गई। सीएचसी में दवा न मिलने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल का रुख करना पड़ा। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवा लिखने का खेल भी दिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के रायबरेली में तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग गई। पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। वहीं सीएचसी में दवाएं न मिलने से मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इससे भीड़ और बढ़ गई।
पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगे मरीजों ने बताया कि सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं नहीं मिल रही हैं। इस कारण उन्हें दूर क्षेत्र से जिला अस्पताल आना पड़ा। इस दौरान प्रशासन के स्पष्ट निर्देश के बाद भी कई मरीजों को बाहर की दवा लिखी गईं। एक मरीज ने बताया कि उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है। डॉक्टर को दिखाया तो अस्पताल की पर्ची पर सिर्फ एक दवा दी। बाकी दवाएं बाहर से खरीदने को कह दिया। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से वह बाहर से दवा नहीं खरीद पा रहे हैं।
ये भी पढ़े- 69000 शिक्षक भर्ती: SC में सुनवाई न होने से अभ्यर्थियों में रोष, बेसिक शिक्षा मंत्री का आवास घेरकर की नारेबाजी
दवा मांगने पर लगाई फटकार
एक महिला मरीज ने बताया कि उन्होंने दो अलग-अलग पर्चे बनवाएं, लेकिन अस्पताल से कोई दवा नहीं मिली। उन्होंने दवा मांगा तो उन्हें काउंटर पर बैठे स्टाफ ने हड़ककर भगा दिया।
ये भी पढ़े- UP Politics: 'सबूत दें या फिर माफी मांगें राहुल गांधी...', भाजपा सांसद जगदंबिका पाल बोले- भ्रम फैलाना बंद करें
बताते चलें कि जिला अस्पताल में बाहर की दवा लिखने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। मरीजों का आरोप है कि यह सब डॉक्टर-फार्मासिस्ट की मिलीभगत से चल रहा है। इससे गरीब मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।