{"_id":"6349a251392bcd5909221970","slug":"dispute-raibaraily-news-lko65288200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ कार्यालय में महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ कार्यालय में महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्राधिकारी रामकिशोर के पास फरियाद लेकर आए दो पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते महिला ने विपक्षी की चप्पलों से पिटाई कर दी। मौजूद लोग मारपीट का नजारा देख रहे थे, लेकिन बचाने कोई आगे नहीं आया। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आरोपी महिला को काबू में किया। घटना से तहसील के अधिवक्ताओं में नाराजगी है।
बछरावां के गोपाल खेड़ा मजरे राघवपुर कौशल किशोर यादव का करमगंज मजरे राघवपुर के शिवराम व उनकी पत्नी जनक दुलारी से विवाद चल रहा है। इसी मामले को लेकर वह क्षेत्राधिकारी कार्यालय आया था। दूसरे पक्ष से जनक दुलारी पहले से वहां मौजूद थी। सीओ कार्यालय में नहीं थे।
देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी होनी लगी। बात बढ़ने पर जनक दुलारी ने कौशल किशोर की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। सीओ कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। महिला पुलिस कर्मियों ने जनकदुलारी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि महिला के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।