फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dispute

जेसीबी से तोड़वाई जूता चप्पल की दुकान, 50 हजार का नुकसान

Mon, 28 Feb 2022 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dispute
बछरावां (रायबरेली)। कस्बे में शिवगढ़ रोड पर स्थित जूता चप्पल की दुकान जेसीबी से तोड़वा दी। दुकानदार ने विरोध किया तो उसे जानमाल की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उसने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बछरावां कस्बे के सब्जी मंडी निवासी इफ्तिखार मंसूरी की शिवगढ़ रोड पर जूते चप्पल की दुकान है। इफ्तिखार मंसूरी ने बताया कि दुकान पिता करम मोहम्मद ने 45 वर्ष पूर्व किराए पर ली थी। इसी दुकान का बछरावां कस्बा निवासी निशांत मिश्रा ने तीन फरवरी 2016 को मनोज द्विवेदी से बैनामा करवा लिया था।
विज्ञापन

उसके बाद दुकान खाली करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। शनिवार रात इफ्तिखार मंसूरी दुकान बंद करके चला गया। रात में किसी ने जेसीबी से दुकान तोड़ दी। इससे दुकान में रखा सामान मलबे में दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि निशांत ने अपने साथियों संग दुकान तोड़वा दी है। बताया कि सामान भी चोरी कर लिया। उधर, निशांत मिश्रा ने बताया कि दुकान उसने नहीं गिरवाई।
मुझे फंसाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed