फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

अतिक्रमण हटवाने गए लेखपाल को महिलाओं ने दौड़ाकर पीटा

Sun, 27 Jun 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
dispute
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे कन्हैया बख्श मजरे खरौली गांव में अतिक्रमण हटाने गए लेखपाल पर महिलाओं ने धावा बोल दिया। लेखपाल को दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

किसी तरह जान बचाकर भागे लेखपाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसडीएम व कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवैध निर्माण हटवाया और चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम पंचायत की बेशकीमती भूमि पर कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी। बताते हैं कि लेखपाल वकार अहमद अवैध निर्माण रोकने के लिए मौके पर पहुंचे और काम बंद करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे निर्माण कर रहे लोग आक्रोशित हो गए और उनके घर की महिलाओं ने लेखपाल पर हमला बोल दिया। महिलाओं ने लेखपाल की चप्पलों व लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की।
किसी तरह जान बचाकर भागे लेखपाल ने इसकी सूचना एसडीएम व पुलिस को दी। इससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला व कोतवाल विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने अवैध निर्माण हटवाया और चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर चार महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

बताते हैं कि लेखपाल आए दिन विवादों में रहते हैं। आरोप है कि गांव में लेखपाल से सेटिंग कर कई लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। बिना पैसा दिये निर्माण कर रहे व्यक्ति को लेखपाल ने निर्माण करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद लेखपाल ने महिलाओं के साथ अभद्रता की। इससे महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। एसडीएम ने बताया कि पैसा लेकर निर्माण कराने आरोप निराधार है। अन्य लोग अपने पट्टे पर निर्माण कर रहे हैं। अवैध निर्माण किसी को नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed