फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

पिता की गुहार पर कब्र से निकाला गया बेटी का शव, करंट लगाकर मार डालने का लगाया आरोप

Sat, 26 Jun 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
dispute
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को करंट लगने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिता की गुहार पर शनिवार को शव कब्र से निकाला गया।
विज्ञापन

पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को करंट लगा कर तड़पा तड़पा कर मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के राजापुर कुंवरमऊ गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी सोनी की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई थी। परिवारीजनों ने गांव के बाहर एक बाग में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतक सोनी के पिता रामलाल ने नसीराबाद थाने में ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। बताया, दो वर्ष पहले बेटी की शादी विजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग पर बेटी के साथ मारपीट शुरू हो गई।
23 जून को दामाद विजया कुमार ने फोन करके बेटी की मौत की सूचना दी। पिता का आरोप है दामाद व सास ने बेटी को करंट लगा कर तड़पा-तडपा कर मार डाला। शिकायत पर कार्रवाई न होने पर रामलाल ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई।

डीएम के आदेश पर शनिवार को सलोन तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता, नसीराबाद एसओ राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed