फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

चकबंदी में मनमानी पड़ी भारी : पुलिस से भिड़े ग्रामीण, पथराव में थानेदार व दो सिपाही घायल, जीप तोड़ी, 13 ग्रामीण भी घायल

Sat, 19 Jun 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
dispute
इलाज कराते हरचंदपुर राकेश सिंह। - फोटो : RAIBARAILY
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा मजरे गुनावर कमंगरपुर गांव में शनिवार को मनमाने ढंग से हो रही चकबंदी न रोके जाने पर बवाल हो गया। देखते ही देखते ग्रामीणों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडा से लैस होकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

पथराव करना शुरू कर दिया। मारपीट और पथराव से हरचंदपुर थानेदार और दो महिला आरक्षी घायल हो गईं। बवाल होते देख चकबंदी टीम मौके से भाग खड़ी हुई। एक घंटे तक अफरातफरी रही।
विज्ञापन

लोगों में चकबंदी को लेकर जबरदस्त आक्रोश था। उनका आरोप था कि एक दबंग नेता व उसके साथियों की वजह से चकबंदी मनमाने ढंग से कराई जा रही है। अधिकारी भी नेता से मिले हुए हैं। कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो मामला शांत हुआ। थानेदार और महिला आरक्षियों का सीएचसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा मजरे गुनावर कमंगरपुर गांव में चकबंदी कराई जा रही है। भारी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अधिकारियों पर मनमाने ढंग से चकबंदी करने का आरोप लगाया और चकबंदी कार्य रोक दिया।
मौजूद पुलिस बल ने ग्रामीणों को खदेड़ने का प्रयास किया। इस पर लाठी-डंडे से लैस होकर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों तथा पुलिस के बीच कहासुनी के बाद झड़प शुरू हो गई।
इसमें ग्रामीणों द्वारा लाठी डंडे से किए गए हमले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल अंजना व मिनी द्विवेदी को चोटें आईं। अन्य पुलिसकर्मी दहशत के मारे भाग खड़े हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज किया गया।
घटना के बाद मौके पर सीओ सदर महिपाल पाठक, सीओ महराजगंज रामकिशोर सिंह के अलावा महराजगंज, शिवगढ़, बछरावां समेत अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित भी पहुंच गईं। सभी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक दबंग नेता व उनके साथी अच्छी जमीन हड़पने की नियत से मनमाने ढंग से चकबंदी कराने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध के बाद भी चकबंदी अधिकारी चकबंदी कार्य नहीं बंद कर रहे थे।

उधर, इस मामले में अब ग्रामीणों ने भी पुलिस अधिकारियों व चकबंदी अधिकारियों पर ज्यादती करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामले में एसपी को तहरीर दी है। तहरीर में कहा कि पुलिस वालों व अधिकारियों ने सभी को पीटा, जिसमें 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed