फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

जिले में नहीं थम रही चुनावी रंजिश, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और हिस्ट्रीशीटर के बीच मारपीट

Tue, 08 Jun 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
dispute
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम चुनावी रंजिश में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मारपीट हो गई। हिस्ट्रीशीटर के समर्थक ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई को जान से मारने से मारने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। मामले में दोनों तरफ से केस दर्ज किया गया है। पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सहजौरा गांव निवासी एवं सतांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह व इसी गांव के निवासी शम्मी सिंह ने पंचायत चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान के पद पर खड़े किए थे।
विज्ञापन

इसमें उमेश सिंह के परिवार के लोग व समर्थित प्रत्याशी चुनाव हार गए, जबकि शम्मी सिंह पक्ष के समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीत गए। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि शम्मी सिंह के किसी समर्थक ने रविवार शाम पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह के भाई निशेष सिंह को फोन पर जानमाल की धमकी दी और बाद में लोहड़ा-गोविंदपुर कठोइया मार्ग पर उन्हें घेर कर मारापीटा, जबकि दूसरी तरफ शम्मी सिंह के समर्थक जितेंद्र सिंह ने भी ऐसे ही आरोप उमेश प्रताप सिंह व उनके परिवार के लोगों के ऊपर लगाए।
थानेदार संतोष कुमारी का कहना है कि उमेश प्रताप सिंह के भाई निशेष सिंह की तहरीर पर शम्मी सिंह, शिवम सिंह, शरद सिंह, रोहित सिंह और सैफ अली के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शम्मी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।

उधर, शम्मी सिंह के समर्थक जितेंद्र सिंह की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह, निशेष सिंह, अभिषेक सिंह, सुंदरम सिंह, अक्षय सिंह आदि के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed