{"_id":"60b0f4ca8ebc3ed709512b1e","slug":"dispute-raibaraily-news-lko579908020","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में दो गुट भिड़े, 11 घायल, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में दो गुट भिड़े, 11 घायल, चार गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के देपारमऊ मजरे भितरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर गुरुवार रात दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष की दो महिलाओं समेत नौ लोग व दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
देपारमऊ मजरे भितरी गांव में ललऊ सिंह पक्ष व राम मनोहर सिंह पक्ष के बीच जमीन व रास्ते को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते गुरुवार शाम सात बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से ललऊ सिंह, भोला सिंह, राम शंकर सिंह, शीतला प्रसाद, हिमांशु निर्मल, रोहित, सोनू, द्रौपदी, सरोज घायल हो गए। इनमें ललऊ सिंह, राम शंकर सिंह, शीतला प्रसाद व हिमांशु को सीएचसी खीरों से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जहां उनका इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे पक्ष से राममनोहर, ज्ञानेंद्र घायल हुए हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी खीरों भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।