फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने का विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा नेता ने वीपीओ को मारा, हंगामे के बाद छह पर केस

Thu, 27 May 2021 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
dispute
महराजगंज (रायबरेली)। ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के विवाद में भाजपा नेता ने अपने समर्थकों संग एडीओ कोऑपरेटिव के आवास में घुसकर ग्राम पंचायत अधिकारी (वीपीओ) की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि भाजपा नेता ने किसी नुकीले औजार से चेहरे पर वार कर वीपीओ को घायल कर दिया। वीपीओ की पिटाई के बाद हड़कंप मच गया। अन्य कर्मियों ने पहुंचकर हंगामा करते हुए भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर सीओ मौके पर पहुंचे। मामला तूल पकड़ने पर वीपीओ की तहरीर पर पुलिस ने जिला महामंत्री शरद सिंह समेत छह हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। वहीं एक दलित ने वीपीओ के खिलाफ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अभी केस नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली शहर निवासी व वीपीओ विक्रम जैन महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात हैं। दोपहर बाद वीपीओ एडीओ कोऑपरेटिव आवास पर बैठकर सरकारी कामकाज निपटा रहे थे।
आरोप है कि भाजपा जिला महामंत्री शरद सिंह फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का दबाव बना रहे थे। प्रमाणपत्र बनाने से इंकार किया तो अपने समर्थकों के साथ एडीओ कोऑॅपरेटिव के आवास में घुस गए और किसी नुकीले औजार से हमला कर दिया। इससे चेहरे पर घाव हो गया।
वीपीओ पर हमले की जानकारी मिलते ही अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला बढ़ने पर सूचना पाकर महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह और सीओ रामकिशोर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
सीओ ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगे। घायल वीडीओ को सीएचसी ले जाकर इलाज कराया गया। खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार भी कोतवाली पहुंचे और जानकारी ली।
क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत भी समर्थकों के साथ पहुंचे। उधर, दूसरे पक्ष से दलित रामकिशोर ने वीडीओ विक्रम जैन के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह प्रमाणपत्र लेने गए थे।
इस दौरान वीपीओ ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कोतवाल ने बताया कि भाजपा नेता शरद सिंह, धर्मपाल समेत तीन-चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीओ का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला बना विवाद की वजह
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे छत्ता सिंह मजरे ओसाह के रहने वाले सूर्यबक्स सिंह की चार अप्रैल को मौत हो गई थी। मृतक के भाई धर्मपाल सिंह ने मृत्यु का स्थान घोरौना बताते हुए घोरौना में ही तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विक्रम जैन से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। धर्मपाल सिंह का आरोप है कि वीपीओ एक माह से टरका रहे थे।
पीड़ित पक्ष उनके गांव का रहने वाला है। उन्होंने कई बार वीपीओ विक्रम जैन को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए फोन से कहा तो उन्होंने उनका नंबर ही ब्लॉक कर दिया।
पीड़ित धर्मपाल जब गांव के ही दलित रामकिशोर के साथ विक्रम जैन के पास मृत्यु प्रमाण पत्र लेने गए तो वीपीओ ने दोनों से गाली-गलौज करते हुए दलित रामकिशोर को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। वह मौके पर गए ही नहीं थे। सूचना मिलने पर जब मौके पर पहुंचे तो मामला रफादफा हो चुका था।
शरद सिंह, भाजपा जिलामंत्री
विवाद से नहीं हो सकी खुली बैठक
वीपीओ विक्रम जैन के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद घोरौना में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत कमेटी की खुली बैठक नहीं हो सकी। घोरौना ग्राम पंचायत की खुली बैठक का एजेंडा बृहस्पतिवार के लिए जारी हुआ था।
निर्धारित 12 बजे से पहले नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अजय कुमार के अलावा निर्विरोध चुने गए सभी 13 ग्राम पंचायत सदस्यों और बड़ी तादाद में ग्रामीण पंचायत भवन पर इकट्ठा थे, लेकिन मीटिंग का संचालन करने के लिए अधिकृत वीपीओ विक्रम जैन के साथ दोपहर लगभग 12.30 बजे ब्लॉक मुख्यालय पर मारपीट की घटना घट गई और विक्रम जैन कानूनी दांव-पेच और मेडिकल कराने में व्यस्त हो गए। इससे ग्राम पंचायत की खुली बैठक नहीं हो सकी।

ग्राम विकास अधिकारी संघ का अध्यक्ष होने के साथ समन्वय समिति का भी अध्यक्ष हूं, लेकिन 2017 के बाद वीपीओ का कोई संगठन नहीं है। ऐेसे में उनके सामने समस्या है कि वह किससे समन्वय स्थापित करें। इसके बावजूद ग्राम विकास अधिकारी संघ का अध्यक्ष होने के नाते वह वीपीओ विक्रम जैन के साथ हैं। यदि वीपीओ संगठन के पहले के पदाधिकारी साथ देते हैं तो वह वीपीओ को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करेंगे।
सुशील यादव, जिलाध्यक्ष, ग्राम विकास अधिकारी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed