फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dispute

दबंगों ने जबरन गिराई दीवार, विरोध में पिता-पुत्री को पीटा, शिकायत करने के बाद भी थानेदार दबंगों के पक्ष में खड़े

Sat, 16 Jan 2021 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
dispute
खीरों (रायबरेली)। अजीतखेड़ा में दबंगों ने एक व्यक्ति की दीवार गिरा दी। विरोध करने पर पिता-पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। हद तो तब हो गई, जब तहरीर देने के बावजूद थानेदार मामला दबाने की कोशिश करते रहे। दबंगों का साथ देते रहे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। अब तक मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई भी नहीं की।
विज्ञापन

सुष्मिता पाल ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसके सहन में खड़ी दीवार को उसके पड़ोसी हरीराम ने अपने साथियों के साथ 30 दिसंबर की रात गिरा दिया था।
घटना के दूसरे दिन मेरे पिता रामकुमार ने फिर से दीवार का निर्माण शुरू किया तो हरीराम, उसके भतीजे सोनू व मोनू और परिवार के ही दौलत, अशोक और कुलदीप ने लाठी-डंडे से हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव करने गई तो हम पर भी हमला बोल दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed