{"_id":"612bc4148ebc3e7a012f9c4a","slug":"dispute-in-minar-problem-raibaraily-news-lko5933076185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में दंपती को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में दंपती को पीटकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के शुकुलन का पुरवा मजरे दहिगवां गांव निवासी रमेश ने बताया कि रविवार सुबह गोबर लेकर खेत जा रहा था। किसी बात से खुन्नस खाए देवयनी का पुरवा मजरे दहिगवां निवासी माताफेर अपने बेटे पुन्नीलाल, बेटी मोनिका तथा पत्नी अनीता के साथ मिलकर मुझे लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया।
बचाने आई मेरी पत्नी रिंकी को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। घायल रमेश को जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई होगी।
रिटायर्ड फौजी को पीटा
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे मुढ़ू मजरे अतरेहटा के रहने वाले एवं रिटायर्ड फौजी रामू का आरोप है कि शनिवार को वह बाइक से बच्चे को बैठाकर घर वापस लौट रहा था। इसी बीच गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से उधारी का 4700 रुपये मांगा तो वह गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर दबंग ने उनकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।