फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

सड़क हादसे में घायल वायुसेना जवान हार गया जिंदगी की जंग

Fri, 07 Oct 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
died
शहीद रामदेव की फाइल फोटो - फोटो : RAIBARAILY
डीह (रायबरेली)। ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में घायल वायुसेना में तैनात एक जवान जिंदगी की जंग हार गया। बृहस्पतिवार देर रात उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। साथी जवानों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को गांव में ही जवान का अंतिम संस्कार हुआ। लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के रामबन कुटिया मजरे जगदीशपुर गांव निवासी रामदेव (48) पुत्र राजाराम वायुसेना में गोरखपुर में तैनात था और छुट्टी लेकर गांव आया था। 19 सितंबर को गोरखपुर में पुन: ड्यूटी ज्वाइन की थी। 20 सितंबर को जवान का यूनिट के पास ही एक्सीडेंट हो गया था, जिसका लखनऊ के कमांड अस्पताल में इसका इलाज चल रहा था। बुधवार को अस्पताल में जवान की मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर रात जवान का शव तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जवान की मां सुमेरा, पत्नी कमला देवी, बेटी मंजू, रेखा व रूपा में रोना पीटना मच गया। वायुसेना के जवानों ने साथी को नम आंखों से पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सलोन विधायक अशोक कुमार, ग्रामप्रधान अमित श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह, धीरज श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह, मनीष तिवारी, रोहित चौरसिया व मेवालाल ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार दोपहर गांव में ही जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed