{"_id":"612a5f888ebc3e79de0625dd","slug":"died-raibaraily-news-lko593150749","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप ने ली बच्ची की जान, हंगामे के बाद क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप ने ली बच्ची की जान, हंगामे के बाद क्लीनिक सील
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद गमगीन लोग।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव (रायबरेली)। कुर्मियामऊ चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर में चल रही एक क्लीनिक के संचालक की लापरवाही से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से गुस्साए परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास किया।
मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्लीनिक को सील कर दिया है। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्लीनिक संचालक को नोटिस देकर मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे लाल त्रिवेदी मजरे शेखापुर निवासी रामबाबू की बेटी संगीता (5) को शुक्रवार शाम बुखार आ गया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे रामबाबू अपनी बेटी का इलाज करवाने कुर्मियामऊ चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर गया।
विज्ञापन
क्लीनिक संचालक विजय पाल ने बालिका का इलाज किया। इलाज के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ते देख क्लीनिक संचालक बालिका के परिवारीजनों को साथ लेकर बछरावां स्थित कुषमा देवी हॉस्पिटल गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
इसके बाद क्लीनिक संचालक विजय पाल बछरावां में ही बालिका का शव छोड़कर भाग गया। बालिका के शव लेकर लौटे परिवारीजनों ने कुर्मियामऊ स्थित क्लीनिक पर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मेडिकल स्टोर में ताला बंद करवा दिया। परिवारीजनों ने बताया कि क्लीनिक संचालक की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई है।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि क्लीनिक को सील कर संचालक से जवाब मांगा है। क्लीनिक अवैध होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।