फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Fri, 30 Jul 2021 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
died
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कलुईखेड़ा निवासी भभूति प्रसाद ने अपनी बेटी रूपरानी (23) का विवाह पांच साल पहले पश्चिम गांव निवासी शंकर के साथ किया था। गुरुवार सुबह रूपरानी का शव कमरे में लोहे के छल्ले से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार दोपहर तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पिता भभूति ने बताया कि ससुराल वाले बाइक की मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से उसकी बेटी को पति शंकर, ससुर सुखलाल, ननद उमादेवी व बहनोई राजू ने मारपीट कर फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed