{"_id":"60e1e71d8ebc3ed846536a9e","slug":"died-raibaraily-news-lko585460016","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नहर में मिला श्रमिक का शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में नहर में मिला श्रमिक का शव, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में श्रमिक का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। श्रमिक धान की रोपाई करने गया था। रविवार सुबह शव मिलने से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मजदूरी करता था।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे हरबंश का पुरवा मजरे पाल्हीपुर निवासी प्रकाश पटेल (45) शनिवार को धरई माइनर के बगल स्थित खेत की तरफ धान की रोपाई करने गया था।
देर शाम घर लौटते वक्त वह धरई माइनर नहर के किनारे बैठ गया। उसके साथ के लोग अपने-अपने घर चले गए। देर रात तक प्रकाश घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
रविवार सुबह ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए निकले तो उन्हें नहर में उतराती लाश दिखाई दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया, जिसकी शिनाख्त प्रकाश पटेल के रूप में की गई।
पत्नी प्रेमा देवी, बेटे करन, बेटी साधना व बबली का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रकाश को मिर्गी की बीमारी थी। नहर के किनारे उसे अचानक उसे मिर्गी आने लगी। इसके कारण वह नहर के अंदर गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।