फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

सवा तीन घंटे तक एलटू हॉस्पिटल के गेट पर एंबुलेंस में तड़पता रहा मरीज, हो गई मौत

Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
died
रेलकोच कारखाने के एल-टू अस्पताल का मुख्य गेट। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में शुक्रवार को एक बार फिर डॉक्टरों की संवेदनहीनता सामने आ गई। साढ़े तीन घंटे तक हॉस्पिटल के गेट पर ही एंबुलेंस में रिटायर्ड कर्मचारी तड़पता रहा, लेकिन डॉक्टर व अन्य चिकित्सीय स्टाफ ने ऑक्सीजन न होने का बहना बनाकर भर्ती नहीं किया।
विज्ञापन

संक्रमण के चलते मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। रिटायर्ड कर्मचारी श्याम सुंदर पांडेय के बेटे ने बार-बार डॉक्टरों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी नहीं सुनी। दोपहर करीब 12:15 बजे मरीज ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। बेटे ने लापरवाही का यह वीडियो वायरल कर डीएम और सीएमओ से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राही ब्लॉक क्षेत्र के सुल्तानपुर आइमा गांव निवासी रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी की रिपोर्ट गत गुरुवार को पॉजिटिव आई थी। मरीज को होम आइसोलेट कर दिया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह मरीज को सांस लेने में समस्या होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे अरविंद पांडेय ने 108 एंबुलेंस बुलाकर मरीज को सुबह नौ बजे रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल पहुंचाया। गेट पर एंबुलेंस खड़ी हो गई। अस्पताल में स्टाफ को मरीज के संबंध में सूचना भी दी गई, लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं आया।
परिवारीजनों ने अस्पताल के अंदर जाकर जो भी स्टाफ मिला उससे मरीज को एंबुलेंस से उतार कर इलाज करने की गुहार लगाई, लेकिन सभी ने ऑक्सीजन न होने का बहाना कर मरीज को एंबुलेंस से नहीं उतारा। इस दौरान अरविंद की हालत बिगड़ गई। दोपहर 12:15 बजे मरीज ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए परिवारीजनों ने हंगामा किया, लेकिन अस्पताल से कोई भी बाहर नहीं निकला।
मामले में परिवारीजनों ने अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया। मृतक के बेटे अरविंद पांडेय का कहना है कि सवा तीन घंटे तक एल-2 अस्पताल के गेट पर पिता को भर्ती कराने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन न होने का बहाना करके मरीज को भर्ती नहीं किया। समय से इलाज हो गया होता तो जान बच जाती है। अरविंद ने मामले में डीएम व सीएमओ से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एंबुलेंस में जब तक रही ऑक्सीजन, तब तक चलीं सांसें
एंबुलेंसों में लगे सिलेंडरों से चार से पांच घंटे तक ही ऑक्सीजन मरीज को दी जा सकती है। एल-2 अस्पताल के गेट पर एंबुलेंस में जितनी ऑक्सीजन थी, उतने समय ही मरीज की सांसें चलीं। ऑक्सीजन खत्म होने के बाद मरीज की जान चली गई। हालांकि समय से इलाज शुरू हो जाता तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी।
अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं थी। बिना ऑक्सीजन के मरीज को एंबुलेंस से उतारना खतरे से खाली नहीं था। मरीज की हालत काफी नाजुक थी। एंबुलेंस में ऑक्सीजन लगी हुई थी। स्थिति गंभीर होने के कारण ही मरीज की मौत हो गई है।

डॉ. राजकिशोर तिवारी, अधीक्षक एल-2 अस्पताल रेलकोच
मामले को दिखवाया जाएगा। एल-2 में ऑक्सीजन की बड़ी समस्या है। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था होने के कारण ही मरीज को नहीं उतारा गया। इलाज में हर संभव मरीज को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed