फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

ऑक्सीजन न मिलने से संक्रमित महिला ने तड़पकर तोड़ा दम, बेटे ने पीएम को ट्वीट पर की शिकायत

Thu, 22 Apr 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
died
रायबरेली। रेलकोच के एल-2 अस्पताल में ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण गुरुवार भोर एक संक्रमित महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। बार-बार गिड़गिड़ाने के बाद ऑक्सीजन लगाया गया, लेकिन कुछ ही देर में ऑक्सीजन खत्म हो गई।
विज्ञापन

मृत महिला के बेटे का आरोप है कि अस्पताल के अधीक्षक व स्टाफ से मां का ऑक्सीजन लेवल काफी गिरने के कारण ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने के लिए गिड़गिड़िया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अपनी लापरवाही से पल्ला झाड़ रहा है। अधीक्षक डॉ. राजकिशोर तिवारी का कहना है कि महिला की हालत काफी गंभीर थी।
विज्ञापन

बीती 20 अप्रैल को सतांव क्षेत्र के आनंद मिश्र ने अपनी मां सुधा मिश्रा को कोरोना संक्रमण के बाद समस्या बढ़ने पर रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जिस दिन महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन दिन ऑक्सीजन लेवल सामान्य 90 से 94 प्रतिशत से कुछ कम था। सीधे-धीरे ऑक्सीजन लेवल 70 प्रतिशत पर पहुंच गया।
पहले ही दिन रात में ऑक्सीजन लगाने के लिए बेटे आनंद ने सभी से गुहार लगाई, लेकिन ऑक्सीजन न होने का बहाना किया गया। यहां तक कि सीएमओ और एसीएमओ से भी गुहार का कोई असर नहीं पड़ा।
बुधवार रात महिला की हालत बहुत बिगड़ गई। गिड़गिड़ाने के बाद भी एल-2 अस्पताल का स्टाफ गंभीर नहीं हुआ। बेटे आनंद ने बताया कि काफी गिड़गिड़ाने के बाद ऑक्सीजन लगाया गया, लेकिन कुछ ही देर में ऑक्सीजन खत्म हो गई और महिला की मौत हो गई।
बेटे का आरोप है कि एल-2 अस्पताल में कोई भी सुनने वाला नहीं है। मरीज को देखने तक कोई नहीं पहुंचता है। यदि ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था होती तो मेरी मां की जान बच जाती, लेकिन सीएमओ से लेकर अधीक्षक तक ने गिड़गिड़ाने के बाद भी इलाज में सहयोग नहीं किया। आनंद ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्वीट कर प्रधानमंत्री से शिकायत की है। उन्होंने पीएम से एल-2 अस्पताल की व्यवस्था सुधरवाने की मांग की है।

महिला की हालत गंभीर थी। ऑक्सीजन लगाया गया था। हालांकि ऑक्सीजन की कम व्यवस्था हो पा रही है। एल-2 अस्पताल में स्टाफ की भी समस्या है। उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से मरीजों की जान बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। मरीजों के इलाज में लापरवाही नहीं की जा रही है। ऑक्सीजन लखनऊ से मंगवाना पड़ रहा है।
डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed