फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   died

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार व रिटायर्ड आयकर आयुक्त की मौत, संक्रमित होने के बाद निगेटिव रिपोर्ट आ गई थी

Wed, 21 Apr 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
died
रिटायर्ड मुख्य आयकर आयुक्त ब्रजलाल पासी (फाइल फोटो) - फोटो : RAIBARAILY
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले बहादुरपुर ब्लॉक के मवई आलमपुर निवासी रिटायर्ड मुख्य आयकर आयुक्त ब्रजलाल पासी का गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।
विज्ञापन

वे जिला पंचायत सदस्य छतोह द्वितीय से प्रत्याशी थे और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी होने के साथ ही वे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार थे। 15 दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

चार दिन पहले निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद हृदय रोग से उनकी मौत हो गई। बुधवार को मवई आलमपुर स्थित आवास पर पूर्व कृषि राज्यमंत्री शिव बालक पासी सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड मुख्य आयकर आयुक्त ब्रजलाल पासी ने इस बार रायबरेली में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए छतोह द्वितीय सीट से चुनाव लड़ा था। वे जिला पंचायत अध्यक्ष रायबरेली पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।
बताते हैं कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे सिद्धार्थ पासी ने बताया कि पिताजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
गोरखपुर में चार दिन पहले कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव हो गई थी। वे स्वस्थ भी हो गए थे। लेकिन तभी अचानक हार्ट में समस्या आने के साथ ही सांस लेने में दिक्कत होने लगी। मंगलवार देर रात में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बुधवार सुबह श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लग गया। बाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पत्नी को बनाया था पहला जिला पंचायत अध्यक्ष
रिटायर्ड मुख्य आयकर आयुक्त ब्रजलाल पासी का जन्म वर्ष 1948 में एक साधारण खेतिहर मजदूर परिवार में हुआ था। अपनी बुद्धिमता एवं परिश्रम के बल पर उन्होंने 1975 में यूपीएससी की परीक्षा पास की।

भारतीय राजस्व सेवा में चयनित होने के उपरांत सहायक आयकर आयुक्त के पद पर आसीन हुए। 2008 में वह मुख्य आयकर आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद सक्रिय राजनीति की शुरुआत करते हुए 2010 में पत्नी कमला देवी को अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन कराया। इस बार वह स्वयं रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से प्रबल दावेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed