फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dhobha Pradhan's son arrested with Munger's pistol

मुंगेर की पिस्टल के साथ धोबहा प्रधान का बेटा गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dhobha Pradhan's son arrested with Munger's pistol
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात मुुंगेर की पिस्टल के साथ एक प्रधान के बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि प्रधान का बेटा किसी वारदात की फिराक में घूम रहा था। इसी बीच चेकिंग के दौरान उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने क्षेत्र के ही रहने वाले एक व्यक्ति से पिस्टल लिए जाने की बात कबूली है। पुलिस उस व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में सदर कोतवाल अतुल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह कचहरी रोड स्थित एक दुकान के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखा। पुलिस ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पकडे गये युवक का नाम लवलेश चौधरी है जो जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के धोबहा गांव का रहने वाला है। उसके पिता रामविष्णु चौधरी धोबहा गांव के प्रधान हैं। आरोपी लवलेश ने बताया कि क्षेत्र के विजय का पुरवा गांव निवासी शिवम बैसवारा से उसने मुंगेर की पिस्टल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शिवम की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। सीओ का कहना है कि शिवम की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि उसने यह पिस्टल कहां से ली थी। आरोपी किसी वारदात की फिराक में घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed